World Cup 2023: ईशान नहीं...नंबर 4 के लिए इन दो स्टार के बीच होगी फाइट, सुनील गावस्कर ने किया बड़ा दावा

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। श्रेयस अय्यर को बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया, जबकि केएल राहुल और ईशान किशन को विकेटकीपिंग बल्लेबाज विकल्प के रूप में शामिल किया गया। हालांकि, इन तीन बल्लेबाजों के शामिल होने का मतलब है कि नंबर 4 और पांच को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।

दरअसल, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलफ किशन नंबर चार पर प्रभावशाली रहे, जबकि 5वें स्थान पर श्रेयस बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे। केएल राहुल की चोट से वापसी के साथ टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट के सुपर 4 स्टेज में बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव करने पर विचार कर सकता है।

KL Rahul and Shreyas Iyer

विकेटकीपिंग की स्थिति भी दांव पर है क्योंकि राहुल के खेलने से भारत को अपने रैंक में एक अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल करने का मौका मिलेगा। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि नंबर 4 के लिए लड़ाई दो बल्लेबाजों के बीच होगी।

गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा कि, 'नंबर 4 स्थान के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के बीच मुकाबला हो सकता है। ईशान किशन जिस तरह की फॉर्म में हैं, वह एक बल्लेबाज के रूप में टीम में बने हुए हैं, राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं, लेकिन अगर राहुल और ईशान दोनों खेलते हैं तो बेहतर होगा कि ईशान विकेटकीपिंग करें क्योंकि राहुल को कुछ गंभीर चोटें आई हैं। इसलिए ईशान को विकेटकीपिंग कराना समझ में आता है।'

ये भी पढ़ें- 'नाम नहीं फॉर्म देखकर मिले मौका...,' पूर्व दिग्गज ने केएल राहुल और ईशान किशन को लेकर दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा भारत का पहला मैच
दरअसल, भारत अपने क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+