'नाम नहीं फॉर्म देखकर मिले मौका...,' पूर्व दिग्गज ने केएल राहुल और ईशान किशन को लेकर दिया बड़ा बयान

World cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने वनडे विश्व कप में भारत की पहली प्लेइंग इलेवन में खेलने के लिए केएल राहुल की जगह ईशान किशन का समर्थन किया है।

दरअसल, ईशान किशन और केएल राहुल को मंगलवार, 5 सितंबर को वनडे विश्व कप के लिए चुना गया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की और केएल राहुल के फिटनेस स्तर पर संदेह के बावजूद उनका चयन किया।

Ishan Kishan, KL Rahul

गंभीर ने टीम के चयन के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि, मुझे एक चीज बताइए, चैंपियनशिप जीतने के लिए क्या ज्यादा जरूरी है- नाम या फिर फॉर्म? अगर रोहित शर्मा या विराट कोहली ने ईशान किशन की तरह बेहतरीन प्रदर्शन किया होता तब भी आप क्या यही कहते कि केएल राहुल को उनकी जगह पर खिला दो।'

किशन वनडे फॉर्मेट में जबरदस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने लगातार 4 अर्धशतक लगाए हैं। उनमें से तीन अर्धशतक ओपनिंग पोजीशन में आए हैं जबकि एक अर्धशतक पाकिस्तान के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में आया है।

गंभीर ने कहा आगे कहा कि, 'जब आप वर्ल्ड कप जीतने के लिए तैयारी में कर रहे होते हैं, तो फिर आप नाम नहीं देखते हैं, आप फॉर्म देखते हैं। आप उन खिलाड़ियों का चयन करते हैं जो अच्छा प्रदर्शन करके आपको खिताब जिता सकें। मुझे लगता है कि ईशान किशन ने वो सबकुछ किया है जिसकी वजह से उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए। अगर वो ईशान किशन हैं और ज्यादा इंटरनेशनल मैच अभी तक नहीं खेले हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप उनकी जगह केएल राहुल को खिला दें।'

दरअसल, केएल राहुल 1 मई, 2023 से क्रिकेट से बाहर हैं, जब इंडियन प्रीमियर लीग में फील्डिंग के दौरान उनकी जांघ में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद राहुल को लंदन में सर्जरी करानी पड़ी और तब से वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Virender Sehwag: अपने 'भारत' वाले पोस्ट की आलोचना पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया तगड़ा जवाब

दरअसल, नेपाल के खिलाफ किशन की 81 गेंदों में 82 रनों की आक्रामक पारी ने उन्हें एशिया कप 2023 के बाकी मैचों के दौरान भारतीय प्लेइंग इलेवन में चुने जाने के लिए प्रमुख स्थान पर ला खड़ा किया है। राहुल के 10 सितंबर को पाकिस्तान बनाम भारत के सुपर 4 मैच से पहले पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+