T20 World Cup में मोहम्मद शमी या सिराज? गावस्कर ने बताया बेस्ट खिलाड़ी का नाम

भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है। एशिया कप के बाद टी-20 वर्ल्ड कप से भी बुमराह की छुट्टी हो गई है।

Sunil Gavaskar picks Jasprit Bumrah replacement: भारतीय क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है। एशिया कप के बाद टी-20 वर्ल्ड कप से भी बुमराह की छुट्टी हो गई है। जसप्रीत बुमराह की जगह कई एक्सपर्ट दीपक चाहर को टीम में लेने की वकालत कर रहे थे। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दीपक चाहर भी चोट के कारण बाहर हो गए थे।

23 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच

23 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच

भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। लेकिन जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। बुमराह पीठ की चोट के कारण भारत की 15 सदस्यीय टीम से बाहर हो चुके हैं। वह आने वाले कुछ महीनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर ही रहेंगे। ऐसे में उनकी जगह टीम में किसकी एंट्री होगी, इस पर जमकर चर्चाएं हो रही है।

बुमराह की जगह शमी या सिराज?

बुमराह की जगह शमी या सिराज?

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर अपनी पसंद बताई है। सुनील गावस्कर ने भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' जीतने वाले मोहम्मद सिराज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने की नसीहत दी है। सुनील गावस्कर के मुताबिक मोहम्मद सिराज का मौजूदा फॉर्म शानदार है, जिसका फायदा भारत को मिल सकता है।

शमी के लिए आसान नहीं होगा सफर

शमी के लिए आसान नहीं होगा सफर

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं मोहम्मद सिराज को वर्ल्ड कप के लिए पिक करुंगा। मोहम्मद शमी लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। ऐसे में वापसी के साथ ही वह टीम के लिए असरदार साबित नहीं हो सकते हैं। वह काफी समय से क्रिकेट नहीं खेले हैं और ऐसे में उन्हें एकदम वर्ल्ड कप में लाना ठीक नहीं होगा। इसलिए मेरा मानना है कि टीम को सिराज के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन

अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीरीज में उन्होंने कुल पांच विकेट झटकने का काम किया। सबसे जरूरी चीज डेथ ओवर में सिराज रन रोकने में कामयाब रहे हैं। भारतीय़ गेंदबाज पिछले कुछ समय से अंतिम के ओवरों में अपना कंट्रोल खोते रहे हैं। लेकिन अफ्रीका के खिलाफ डेथ ओवर्स में सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+