शिखर धवन एक्स वाइफ को दे रहे करीबन 10 लाख महीना, कोर्ट ने कहा खिलाड़ी के लिए झूठ मत फैलाओ
शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी एक-दूसरे से अलग हो गए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर क्रिकेटर की छवि खराब करने वाली पोस्ट पर कोर्ट ने रोक लगा दी।

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से अलग हुई उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी को दिल्ली की एक फैमिली कोर्ट ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर के खिलाफ कुछ भी अपमानजनक या नकारात्मक पोस्ट नहीं करनी को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि अगर आपको धवन से कोई परेशानी है तो वह भारत और ऑस्ट्रेलिया में सक्षम अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं लेकिन छवि खराब करने वाली चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।
छवि कलंकित नहीं की जा सकती
आदेश पारित करने वाले जज ने कहा कि हर इंसान को अपनी प्रतिष्ठा प्यारी होती है और उसे कलंकित करने का अधिकार किसी को नहीं है। जज ने अपने आदेश में कहा कि भौतिक प्रॉपर्टी फिर से भी प्राप्त की जा सकती है लेकिन प्रतिष्ठा एक बार नष्ट हो जाए तो उसे वापस हासिल नहीं किया जा सकता। अगर किसी के खिलाफ कानूनी शिकायत है तो उसे संबंधित प्राधिकारी को बताने से नहीं रोका जा सकता।
झूठी चीजें पोस्ट नहीं की जा सकती
कोर्ट ने अगले आदेश तक धवन के खिलाफ मानहानिकारक और झूठी चीजों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके अलावा प्रिंट मीडिया या अन्य किसी भी मंच पर क्रिकेटर की छवि खराब करने वाली चीजें नहीं कही जा सकती है।
धवन दे रहे हैं करीबन 10 लाख प्रति माह
प्रोसीडिंग में आगे धवन के एडवोकेट ने याचिका दायर कर बताया कि क्रिकेटर पर उचित भत्ता नहीं देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। धवन के वकील ने कहा कि वे बच्चे की स्कूल फीस के अलावा 17500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 10 लाख भारतीय रूपये) प्रति माह के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं। इस वजह से झूठ के आधार पर छवि खराब करने वाली चीजों को रोकने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आने वाला समय ही बता पाएगा कि धवन के साथ हो रही चीजें कब तक ठीक होंगी।












Click it and Unblock the Notifications