T20 World Cup: रिंकू सिंह अब भी हो सकते हैं टीम इंडिया में शामिल, जानें क्या करना होगा

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। टीम इंडिया की घोषणा भी कर दी गई। भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलने के लिए जाएगी। कई खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली, उनको टीम में शामिल करने के कयास लगाए जा रहे थे।

भारतीय टीम में रिंकू सिंह को शामिल करने की मांग जोरों से उठ रही थी लेकिन जब अंतिम 15 नामों की घोषणा हुई, तो मामला कुछ और ही था। रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली और फैन्स को भी निराश होना पड़ा। हार्दिक पांड्या को टीम में जगह मिली और उनको टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।

rinku singh

रिंकू सिंह ने अब तक जितने भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, उनमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल के आधार पर उनको टीम से बाहर कर दिया गया लेकिन उस हिसाब से हार्दिक पांड्या की जगह भी नहीं बनती। रिंकू सिंह के आंकड़े जानना जरूरी है।

रिंकू सिंह के आंकड़े

भारतीय टीम के लिए रिंकू सिंह ने अब तक कुल 15 मैचों की 11 पारियां खेली हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 356 रन आए हैं। उन्होंने दो बार अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रन रहा है। औसत की बात की जाए, तो यह 89 का रहा और स्ट्राइक रेट 176 से ऊपर का है।

क्या टीम में हो सकता है बदलाव

रिंकू सिंह को रिजर्व प्लेयर्स में रखा गया है। वह ट्रेवल रिजर्व वाले चार नामों में शामिल हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में बदलाव करने के लिए अंतिम तिथि 25 मई है। इस दिन तक रिंकू को टीम में शामिल करने का विकल्प रहेगा। दूसरे खिलाड़ियों की फिटनेस या अन्य किसी समस्या के चलते बदलाव हो सकता है। टीम में परिवर्तन 19 खिलाड़ियों से ही हो सकता है, इससे बाहर से खिलाड़ी लाने के लिए आईसीसी की तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी होगी। वहां से अनुमति मिलने से टीम में बदलाव हो सकता है। इसका अर्थ है कि रिंकू आईपीएल के बाकी मैचों में धमाका कर ताल ठोक सकते हैं क्योंकि वह पहले से ही रिजर्व खिलाड़ियों में हैं।

टूर्नामेंट के दौरान हो सकता है परिवर्तन

अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है, तो उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को लाने की अनुमति दी जाती है। टूर्नामेंट के दौरान और इससे पहले ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में आईसीसी टीम में खाली हुई जगह को भरने के लिए परमिशन देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+