श्रीलंकाई विकेटकीपर ने पाकिस्तानी प्लेयर इमाम का किया काम तमाम, धोनी के अंदाज में किया आउट
कोलंबो, जुलाई 20। पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी है। दरअसल, निरोशन डिकवेला ने पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक को एकदम धोनी के स्टाइल में स्टंप आउट किया। डिकवेला की स्टंपिंग को देख खुद इमाम भी हैरान रह गए। इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डिकवेला की धोनी स्टाइल में स्मार्ट विकेटकीपिंग
आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन यानि कि मंगलवार को इमाम उल हक 35 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी रजत मेंडिंस की एक गेंद पर इमाम उल हक थोड़ा बीट हुए और उन्होंने गेंद को छोड़ दिया। हालांकि इस दौरान वो क्रीज से बाहर नहीं निकले थे, लेकिन उनका पीछे वाला पैर थोड़ी देर के लिए हवा में जरूर रहा, जिसका डिकवेला ने तुरंत फायदा उठा लिया और गेंद को स्टंप से टच कर दिया। टीवी रिप्ले में साफ देखा गया कि इमाम उल हक का पैर जिस वक्त हवा में था, उसी वक्त डिकवेला ने स्टंप गिरा दिए।

डिकवेला की तुलना होने लगी धोनी से
सोशल मीडिया पर डिकवेला के इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उनकी इस स्टंपिंग के अंदाज को एमएस धोनी के साथ कंपेयर कर रहा है, क्योंकि धोनी की तरफ से ही मैदान पर इस तरह की स्टंपिंग देखने को मिलती थी। धोनी की स्मार्ट कीपिंग का हर कोई कायल था। धोनी अब अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट तो नहीं खेलते हैं, लेकिन युवा विकेटकीपर खिलाड़ियों को धोनी अभी भी टिप्स देते रहते हैं।

धोनी ने 2016 में किया था इसी तरह से स्टंप
आपको बता दें कि डिकवेला ने जिस तरह से इमाम उल हक को आउट किया है, ठीक उसी तरह 2016 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में सब्बीर रहमान को आउट किया था। सुरेश रैन की लेग स्टंप के बाहर जाती एक गेंद को सब्बीर रहमान ने छोड़ दिया था, लेकिन इस कोशिश में उनका पिछला पांव हवा में आ गया था, धोनी ने तुरंत मौका देख गिल्लियां उड़ा दी थी। टीवी रिप्ले में सब्बीर रहमान आउट करार दिए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications