SL vs ZIM Dream11: ये विनिंग टीम बनाएगी करोड़पति? श्रीलंका-जिम्बाब्वे मैच में होगी प्वॉइंट्स की बारिश

Sri Lanka vs Zimbabwe, 2nd T20I: कोलंबो में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। जिम्बाब्वे ने इस दौरे पर अब तक एक भी मैच नहीं जीता है, और उसकी नजरें हालात को अपने पक्ष में करने पर होंगी, जबकि श्रीलंका ने एक जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। आइए मैच से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच इस फॉर्मेट में अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं। इस दौरान चारों ही मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। वहीं, जिम्बाब्वे को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

sri lanka vs zimbabwe

कोलंबो वेदर रिपोर्ट
कोलंबो में आज मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 29°C रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 67 प्रतिशत और हवा की गति 14 किमी/घंटा रहेगी।

आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
कोलंबो की पिच पर गेंदबाजों, खासकर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। यहां का स्कोर 160 के आसपास है और यह लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा रहती है।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी-20 के लिए बेस्ट ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: सदीरा समाराविक्रमा
  • बल्लेबाज: क्रेग एर्विन, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, रयान बर्ल
  • ऑलराउंडर: सिकंदर रजा, वानिंदु हसरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, सीन विलियम्स
  • गेंदबाज: महीश थीक्षाना, रिचर्ड नगारवा
  • कप्तान एंजेलो: मैथ्यूज
  • उपकप्तान: पथुम निसांका

जिम्बाब्वे टीम: क्रेग एर्विन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टोनी मुनयोंगा, आइंस्ले एनडलोवु, मिल्टन शुम्बा , कार्ल मुम्बा, जॉयलॉर्ड गम्बी।

ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी को किया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित, फोटो तेजी से वायरल

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय। कामिंदु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+