SL vs ZIM, 1st T20I: जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका, जानें कोलंबो की पिच-वेदर रिपोर्ट
Sri Lanka vs Zimbabwe, 1st T20I: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच आज, 14 जनवरी को तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20I मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। वनडे सीरीज में श्रीलंका का दबदबा रहा और उसने इसे 2-0 से जीत लिया। इस रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं यहां कि पिच और वेदर रिपोर्ट।
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होने की उम्मीद है। स्पिनरों के टीमों में आने की संभावना है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए यहां 160 रन के आसपास स्कोर तक पहुंचना होगा।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे वेदर रिपोर्ट
कोलंबो में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। कोलंबो में श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे के पहले टी20 मैच के लिए मौसम का पूर्वानुमान आशाजनक है। ऐसे में दर्शकों के लिए बिना किसी रुकावट के पूरा मैच सुनिश्चित हो जाएगा। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, साथ ही ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 64% रहेगा।
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे संभावित प्लेइंग-11
श्रीलंका: कुसल मेंडिस, कुसल परेरा (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, चैरिथ असलंका, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), दिलशान मदुशंका, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।
ज़िम्बाब्वे: तिनशे कामुनहुकामवे, जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, टोनी मुनयोंगा, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, मिल्टन शुम्बा, ल्यूक जोंगवे, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, आइंस्ले एनडलोवु।
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे फुल स्क्वाड
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, दासुन शनाका, एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, अकिला धनंजय, कामिन्दु मेंडिस, नुवान तुषारा
जिम्बाब्वे टीम: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), तिनशे कामुनहुकामवे, क्रेग एर्विन, मिल्टन शुम्बा, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टोनी मुनयोंगा, ब्रायन बेनेट, कार्ल मुंबा , आइंस्ले एनडलोवु।












Click it and Unblock the Notifications