SL vs ZIM: आखिर गेंद पर खत्म हुआ श्रीलंका-जिम्बाब्वे का रोमांचक मुकाबला, जानिए किसे मिली जीत?

Sri Lanka vs Zimbabwe, 1st T20: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रोमांचक तरीके से खत्म हुआ। इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर निकला। श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका ने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराकर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया।

सिकंदर रजा ने जड़ा अर्धशतक: कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने बाजी मार ली है। श्रीलंका ने अपने घरेलू मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे अधिक रन सिकंदर रजा के बल्ले से निकले। सिकंदर रजा ने महज 42 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

Sri Lanka vs Zimbabwe 1

आखिरी गेंद पर मिली जीत: सिकंदर रजा के रन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने मैच को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के साथ ही श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे पर बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे की कोशिश सीरीज के दूसरे मुकाबले को जीतकर इसे बराबरी पर लाने की होगी। वहीं श्रीलंका अपने जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: क्रेग एर्विन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+