SL vs IRE: शर्मनाक हार के बाद आयरलैंड की दमदार वापसी, श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर धोया

Sri Lanka vs Ireland, 2nd Test: पहले मैच में शर्मनाक हार झेलने के बाद आयरलैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है।

Sri Lanka vs Ireland

SL vs IRE, 2nd Test, Ireland tour of Sri Lanka, 2023: श्रीलंका और आयरलैंड के बीच गॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड की टीम ने चार विकेट खोकर 319 रन बना लिए हैं। आयरलैंड के बल्लेबाज अब दूसरे दिन यही से मैच खेलना शुरू करेंगे।

कप्तान एंड्रयू ने टीम को संभाला: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आयरलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने अपना पहला विकेट 12 के स्कोर पर ही गंवा दिया। पीटर मूर सिर्फ 5 रन बनाकर असिता फर्नांडो की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टीम को संभालाने का काम किया।

4 विकेट के नुकसान पर बनाए 319 रन: कप्तान एंड्रयू बालबर्नी के शानदार 95 रनों की पारी की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड के बल्लेबाजों ने चार विकेट खोकर 319 रन बनाने में सफल रहे। पॉल स्टर्लिंग ने टीम के लिए शानदार पारी खेलने का काम किया। उन्होंने कई बड़े शॉट्स भी लगाए।

पॉल स्टर्लिंग ने बनाए 74 रन: आयरलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग इस मैच में रिटायरहर्ट होकर वापस पवेलिन लौट गए। लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने टीम के लिए अहम 74 रन बनाने का काम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़ने में भी कामयाबी हासिल की।

प्रभात जयसूर्या ने झटके दो विकेट: पहले दिन श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। जेम्स मैककोलम और हैरी टेक्टर जैसे बल्लेबाजों को बेहद कम स्कोर पर प्रभात जयसूर्या ने पवेलियन भेजने का काम किया। प्रभात जयसूर्या मैच के दूसरे दिन भी विकेट लेने के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे। इसके अलावा असीथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस ने एक-एक विकेट चटकाया।

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग, जेम्स मैककोलम, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, पीटर मूर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज़, बेंजामिन व्हाइट

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): निशान मदुष्का, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, सदेरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिता फर्नांडो, विश्व फर्नांडो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+