IND vs SL 3rd ODI Score: अविष्का ने खेली 96 रन की बड़ी पारी, श्रीलंका के खिलाफ भारत को मिला 249 रनों का लक्ष्य

Sri Lanka vs India 3rd ODI highlights: भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए 249 रन का लक्ष्य मिला है।

श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी देखने को मिली है। पथुम निसांका 65 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 96 रन की बड़ी पारी खेली, लेकिन शतक बनाने से पहले उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

Avishka Fernando

पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो के बाद कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए बड़ी पारी खेली। मेंडिंस 82 गेंद में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। असलंका 12 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद सिराज ने सदीरा समरविक्रमा को एलबीडब्ल्यू आउट कर सही समय पर भारत को विकेट दिलाया।

रियान पराग ने श्रीलंका के उड़ाए होश
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रियान पराग ने चटकाए। रियान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़िए- ओलंपिक से बाहर हुईं विनेश के लिए अभिनव बिंद्रा की पोस्ट ने जीत लिया दिल, जानें खेल जगत से किसने क्या कहा?

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानज, कामिन्दु मेंडिस, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, जेफरी वैंडरसे और असिथा फर्नांडो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+