IND vs SL: भारत-श्रीलंका का पहला टी-20 मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें पिच-वेदर और H2H रिकॉर्ड
Sri Lanka vs India, 1st T20I: भारतीय क्रिकेट टीम एक नए हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज 27 जुलाई को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर भी एक नजर डालते हैं।
सूर्या के हाथों में भारत की कमान
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 फॉर्मेट से संन्यास के बाद नए कप्तान सूर्यकुमार यादव को सीरीज़ की कमान सौंपी गई है। इस सीरीज के साथ ही गौतम गंभीर के कोचिंग युग का भी आगाज होने जा रहा है। मेन इन ब्लू दुनिया की नंबर एक टी20 टीम है, जबकि श्रीलंका आठवें स्थान पर है।

चरिथ असलांका एक मजबूत श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में सीरीज़ का पहला मैच ही धमाकेदार होने की पूरी संभावना है। भारत ने हाल ही में शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया है, जबकि श्रीलंकाई लायंस टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद से एक्शन में नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि सभी की निगाहें हार्दिक पांड्या पर होंगी, जो टी20 कप्तानी से बाहर होने के बाद एक्शन में लौट आए हैं।
बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?
कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी है। डेथ ओवरों में यहां गेंदबाजी काफी अहम हो जाती ये यही वो समय होता है, जब ढेर सारे विकेट मिलते हैं। इस पिच पर स्पिनरों से ज़्यादा तेज़ गेंदबाज़ों की अहमियत होती है। हालंकि, यहां बल्लेबाजों को भी हाथ खोलने के बहुत मौके मिलेंगे।
श्रीलंका बनाम भारत के मैच की वेदर रिपोर्ट
भारत बनाम श्रीलंका के मैच से पहले शनिवार दोपहर को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन शाम के लिए पूर्वानुमान बेहतर है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 85 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी और हवा की गति 11 किमी/घंटा होगी।
श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत
श्रीलंका और भारत ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 29 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया 19 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने नौ मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।
ये भी पढ़िए- IND vs SL, 1st T20I: भारत-श्रीलंका के पहले मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम! रातोंरात किस्मत बदलने का मौका
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, असिथा फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, चामिंडु विक्रमसिंघे।
भारत टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, रियान पराग, खलील अहमद, शिवम दुबे।












Click it and Unblock the Notifications