IND vs SL, 1st T20I: भारत-श्रीलंका के पहले मैच की ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम! रातोंरात किस्मत बदलने का मौका
Sri Lanka vs India, 1st T20I: भारत और श्रीलंका के बीच आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज आज, 27 जुलाई से शुरू हो रही है। भारत इस दौरे पर कुल छह मैच खेलेगा। पहला टी20 मैच शाम 7 बजे से पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रोमांचक एक्शन पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
दरअसल, इस सीरीज के लिए भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपने नए टी20 कप्तान के साथ मैदान पर उतर रही हैं। दोनों ही टीमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं। इसलिए सीरीज के पहले ही मैच में एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
श्रीलंका और भारत ने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 29 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान टीम इंडिया 19 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने नौ मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।
श्रीलंका बनाम भारत के मैच की पिच रिपोर्ट
पिछले मैचों को देखते हुए पल्लेकेले स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों को प्राथमिकता मिल सकती है क्योंकि शाम को ओस के कारण अक्सर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, क्योंकि गेंदबाजी करना अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यहां टी20आई में औसत स्कोर 168 है। यहां हाईएस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया द्वारा 263/5 था।
श्रीलंका बनाम भारत पहला टी20I मैच की ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: कुसल मेंडिस
- बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, चरित असलंका, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल
- ऑलराउंडर: दासुन शनाका, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वानिंदु हसरंगा
- गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, मथीशा पथिराना
- कप्तान: यशस्वी जायसवाल
- उपकप्तान: चरित असलंका
श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा , असिथा फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, चामिंडु विक्रमसिंघे
भारत टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज , संजू सैमसन, रियान पराग, खलील अहमद, शिवम दुबे।












Click it and Unblock the Notifications