England vs Sri Lanka: श्रीलंका-इंग्लैंड दोनों के लिए करो या मरो वाला मैच, ऐसे देखें लाइव मुकाबला
England vs Sri Lanka Live Streaming: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच आज तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के पास सीरीज जीतने का अंतिम मौका है। पहले मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था।
पिछले मैच की पिच को लेकर हैरी ब्रूक की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी, उसमें उन्होंने इसे घटिया पिच कहा था। इस बार एक अच्छी पिच की उम्मीद की गई थी। मैच के लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

England vs Sri Lanka: भारत में कहां देखें लाइव
भारत में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर मुकाबला देखने वाले दर्शक इसको वहां जाकर लाइव देख सकते हैं, भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 2:30 बजे शुरू हो गया।
England vs Sri Lanka: मोबाइल पर लाइव
मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? (Live Streaming on Mobile) अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं या मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो आप SonyLIV ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। इसके अलावा, Jio TV यूजर्स सोनी स्पोर्ट्स के चैनल्स के जरिए भी लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं।
क्या मैच फ्री में उपलब्ध है?
आधिकारिक तौर पर यह मैच सब्सक्रिप्शन आधारित ऐप्स पर ही उपलब्ध है। हालांकि, मैच के स्कोर और लाइव कमेंट्री के लिए आप अलग-अलग न्यूज साइट्स का सहारा ले सकते हैं।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, जेफ्री वेंडरसे, असीथा फर्नांडो
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रेहान अहमद, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद












Click it and Unblock the Notifications