लाइव मैच के दौरान मैदान में घुसी खतरनाक छिपकली, रोकना पड़ा मुकाबला! फैंस भी हैरान

Sri Lanka vs Afghanistan Monitor lizard: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 198 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोखर 406 रन बना चुकी है। श्रीलंका ने अफगानिस्तान पर 212 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही श्रीलंका ने इस मुकाबले में अपनी स्थिति बेहद मजबूत भी कर ली है।

लाइव मैच में छिपकली की एंट्री

क्रिकेट के मैदान अक्सर सांप की वजह से खेल रुकता हुआ देखा गया है। खास तौर पर श्रीलंका में इस तरह की घटना घटती रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भी श्रीलंका के कोलंबो में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से दूसरे दिन का खेल कुछ समय के लिए रोक दिया गया। दरअसल, लाइव मैच के दौरान मैदान में एक बड़ी छिपकली घुस आई।

Sri Lanka vs Afghanistan 1

रोक दिया गया मैच

दरअसल, श्रीलंका की टीम बैटिंग कर रही थी और इस दौरान एक बड़ी सी छिपकली यानी मॉनिटर लिजार्ड मैदान पर आ गई। इसके बाद छिपकली को देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए। जबकि स्टेडियम में फैंस भी छिपकली को देखकर दंग रह गए। मॉनिटर लिजार्ड के चलते जिस वक्त मैच रुका, श्रीलंका की पहली पारी का 48वां ओवर चल रहा था। श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 215 रन बना लिए थे। लेकिन छिपकली के अचानक आ जाने के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

श्रीलंका की स्थिति बेहद मजबूत

इस घटना के बाद एक बार फिर से खेल को शुरू किया गया और श्रीलंका ने अपनी स्थिति को और मजबूत करने का काम किया। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चंडीमल और एंड्रयू मैथ्यूज के बीच शतकीय साझेदारी हुई और दोनों ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ने का काम किया। अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की टीम इस मुकाबले को जीतकर अपनी टेस्ट रैंकिंग में सुधार लाना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+