SL Vs AFG, 1st T20I: अफगानिस्तान-श्रीलंका के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट

Sri Lanka vs Afghanistan, 1st T20I: अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच शनिवार, 17 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इस दौरान श्रीलंका अपनी लय जारी रखना चाहेगा और जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगा।

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट
दांबुला की पिच असमान उछाल के साथ धीमी है। स्पिनरों और धीमी गति के गेंदबाजों को यहां गेंदबाजी के दौरान विकेट निकालने के मौके मिलेंगे, जबकि पहले बल्लेबाजी करना इस स्थान पर सही विकल्प होगा।

rangiri dambulla stadium

दांबुला में अब तक खेले गए तीन टी-20 मैच
दांबुला में अब तक तीन टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें पहली पारी का औसत स्कोर 130 के करीब और दूसरी पारी का औसत स्कोर 120 के करीब है। हालांकि, इस समय दोनों पक्षों के बल्लेबाजों के प्रकार और कुछ बल्लेबाजों की फॉर्म को देखते हुए पहला T20I एक हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है।

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मैच की वेदर रिपोर्ट
दांबुला में शनिवार को 30 फीसदी संभावना के साथ बारिश का अनुमान है। तापमान 83 प्रतिशत ह्यूमिडिटी लेवल के साथ 29° के आसपास रहेगा। रिपोर्टों के अनुसार बहुत संभव है कि तीनों मैच बारिश से बाधित हो सकते हैं।

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चैरिथ असलांका, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, धनजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पतिराना, नुवान तुसारा, दिलशान मधुशंका।

ये भी पढ़ें- सरफराज खान के डेब्यू के बाद बदली पिता की किस्मत! गिफ्ट में थार देना चाहते हैं आनंद महिंद्रा, की ये रिक्वेस्ट

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्ला उमरजई, हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+