सरफराज खान के डेब्यू के बाद बदली पिता की किस्मत! गिफ्ट में थार देना चाहते हैं आनंद महिंद्रा, की ये रिक्वेस्ट

India vs England, 3rd Test: छह साल की उम्र में अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत से ही सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का सपना अपने पिता के सामने एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनना था। दो दशक बाद उनका ये सपना तब सच हो गया, जब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच से पहले उन्हें टेस्ट कैप सौंपी गई। इस दौरान उनके पिता नौशाद अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। सरफराज के पिता की मेहनत देख आनंद महिंद्रा ने एक बड़ा ऐलान किया है।

सरफराज के पिता को थार गिफ्ट करना चाहते हैं आनंद महिंद्रा
सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू पारी में शानदार 62 रन बनाए। युवा बल्लेबाज के इस प्रदर्शन को देखने के बाद बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा भी उनके फैन बन गए हैं। ऐसे में अब आनंद महिंद्रा सरफराज खान के पिता नौशाद खान को तोहफे में थार गिफ्ट करना चाहते हैं।

sarfaraz khan with father naushad khan

आनंद महिंद्रा ने X पर लिखा, 'बस, हिम्मत नहीं छोड़ना, कड़ी मेहनत, साहस, धैर्य, एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं?' उन्होंने आगे लिखा, 'अगर नौशाद खान थार लेना स्वीकार करते हैं तो एक प्रेरणादायक माता-पिता होने के नाते मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात होगी।'

सरफराज ने गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाकर जोरदार सुर्खियां बटोरीं। महिंद्रा ने मूल रूप से बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को फिर से शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि अनिल कुंबले द्वारा सरफराज को कैप उपहार में दिए जाने के बाद नौशाद कैसे भावुक हो गए।

नौशाद ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा कि, 'आज कैप मिलने के बाद मेरी सोच बदल गई है। तो उन तमाम बच्चों के लिए, जो मेहनत कर रहे हैं, 'रात को वक्त दो गुज़ारने के लिए, सूरज अपने ही समय में निकलेगा'

ये भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय

मैच के दौरान नौशाद खान स्टैंड और कमेंट्री बॉक्स में अपने बेटे को इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए देख रहे थे। सरफराज को पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने राष्ट्रीय टीम की कैप प्रदान की, जिन्होंने कहा कि उन्हें वास्तव में इस युवा क्रिकेटर पर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+