SL vs AFG: आखिरी ओवर में खत्म हुआ श्रीलंका-अफगानिस्तान का रोमांचक मैच, जानिए किसे मिली जीत?

Sri Lanka vs Zimbabwe 1st T20: श्रीलंका की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपनी लय बरकरार रखी है। श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मुकाबले में 4 रनों से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम 160 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान ने 9 विकेट पर 156 रन बनाए।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह सही साबित हुआ, श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसंका 6 रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। धनंजय डी सिल्वा ने तूफानी शुरुआत की लेकिन वह 24 रन बनाकर चलते बने।

aaj ka match kon jeeta

समरविक्रमा भी 25 रन बनाकर आउट हो गए और अफगानिस्तान की टीम ने पकड़ न ली लेकिन इस समय वनिंदु हसारंगा ने धमाका करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की। हसारंगा ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में 160 पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए फारुकी ने 3 विकेट झटके। नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तानी टीम की खराब शुरुआत रही। गुरबाज ने 13 रनों की पारी खेली। उनके बाद गुलबदीन नैयब 16 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। ओमरजई और मोहम्मद नबी भी सस्ते में आउट हो गए। इस स्थिति में इब्राहीम जादरान क्रीज पर खड़े थे।

इब्राहीम जादरान और क्रीम जनत के बीच एक छोटी भागीदारी हुई लेकिन जनत 20 रन बनाकर आउट हो गए। जादरान फिफ्टी जड़कर क्रीज पर खड़े थे। दूसरे छोर से नियमित विकेट गिरते चले गए, अंतिम ओवर में जीतने के लिए 11 रन चाहिए थे और एक विकेट बचा था। अंतिम गेंद पर 9 रन की दरकार थी और जादरान क्रीज पर थे लेकिन तब तक देरी हो गई थी और श्रीलंका ने 4 रन से मैच जीत लिया। जादरान ने नाबाद 67 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+