SL vs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान की पहले वनडे में टक्कर, जानें पिच और वेदर अपडेट
SL vs AFG 1st ODI Pitch and Weather: टेस्ट क्रिकेट के बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है। दोनों देशों की टीमों के बीच पहला वनडे मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों का प्रयास पहले मैच जीत दर्ज कर आगे बढ़ने का रहेगा।
हाल ही में दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, इसमें अफगानिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि सफेद गेंद क्रिकेट बिलकुल अलग है। अफगानिस्तान की टीम का हालिया प्रदर्शन इस फ़ॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है।

श्रीलंका vs अफगानिस्तान पहला वनडे, पिच रिपोर्ट
पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी रहती है। इस पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना इतना आसान काम नहीं होता है। स्पिनरों के लिए मदद के आसार होते हैं। मैच आगे बढ़ने के साथ ही पिच का धीमापन भी बढ़ जाता है। बल्लेबाज सेट होने के बाद यहाँ रन बना सकते हैं।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान पहला वनडे, वेदर अपडेट
शुक्रवार को पल्लेकेले स्टेडियम में मुकाबले के लिए कंडीशंस आदर्श हैं। बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है। तापमान की बात की जाए तो यह 21 से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। ऐसे में एक पुर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर कोई समस्या नहीं है।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान हेड टू हेड
एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों देशों के बीच हुए मैचों में मेजबान टीम की स्थिति मजबूत है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 12 मुकाबलों में श्रीलंका को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। अफगानिस्तान की टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।
श्रीलंका संभावित एकादश: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा
अफगानिस्तान संभावित एकादश: इब्राहिम ज़दरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब/इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, क़ैस अहमद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नूर अहमद












Click it and Unblock the Notifications