IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिये श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, करुणारत्ने संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है, जिसमें भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के बचे हुए दो मैचों का आयोजन धर्मशाला के मैदान पर किये जाने हैं, जो कि 26 और 27 फरवरी को खेले जायेंगे। टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका के खिलाफ अपने घर पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जिसका पहला मैच मोहाली के मैदान पर 4 से 8 मार्च के बीच खेला जायेगा, तो वहीं पर सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच पिंक बॉल से डे-नाइट प्रारूप में बेंगलुरू में आयोजित किया जायेगा।

भारतीय टीम अपनी सरजमी ंपर दूसरी बार पिंक बॉल से मैच खेलने वाली है। इससे पहले उसने बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर 2019 में अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला था, जहां पर भारतीय टीम ने आसान जीत हासिल की थी। बेंगलुरू में खेला जाने वाला यह पिंक बॉल टेस्ट मैच 12 से 16 मार्च के बीच खेला जायेगा।
और पढ़ें: जहीर खान बोले- डेथ ओवर्स मे सबसे खतरनाक गेंदबाजी करती है यह जोड़ी, विश्व कप में होगा फायदा

करुणारत्ने बने कप्तान तो डिसिल्वा भी उपकप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टेस्ट सीरीज के लिये भी अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने 4 मार्च से खेली जाने वाली इस सीरीज के लिये अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी टीम का ऐलान करते हुए दिमुथ करुणारत्ने को टीम की कमान सौंपी है तो वहीं पर धनजंय डि सिल्वा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जिस 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है उसमें कुसल मेंडिस का नाम भी शामिल है, हालांकि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

चोट के चलते बाहर हुए रमेश मेंडिस
वहीं पर चोट की वजह से रमेश मेंडिस को टीम का हिस्सा नहीं बनाया है। इस बीच टी20 सीरीज में चोट की वजह से नहीं खेल पा रहे कुसल मेंडिस और महीस तीक्ष्णा की जगह पर निरोशन डिकवेला और धनंजय डिसिल्वा को जगह दी गई है।
गौरतलब है कि कुसल मेंडिस और महीस तीक्ष्णा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से वो मैदान पर उतर पाने में नाकाम रहे हैं। इसे देखते हुए महेश तीक्ष्णा को टी20 सीरीज से वापस घर बुला लिया गया है। वहीं पर ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव पाये जाने के बाद अब तक क्वारंटीन में वक्त गुजार रहे वनिंदु हसरंगा को भी ऑस्ट्रेलिया से सीधे घर आने की बात कही गई है।

जानें कैसी है श्रीलंका की टेस्ट टीम
टेस्ट सीरीज के लिये श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसानका, लाहिरु थिरिमाने, धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, सुरंगा लकमाली, दुष्मंथा चमीरा, विश्व फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, लसिथ एम्बुलडेनिया।












Click it and Unblock the Notifications