एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम, 4 दिग्गज बाहर और एक खिलाड़ी की 2 साल बाद वापसी
Sri Lanka Team for Asia Cup: एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्त से हो जाएगा। इसे लेकर हर टीम ने कड़ी तैयारी की है। श्रीलंकाई टीम की घोषणा भी कर दी गई है। अन्य पांच टीमों का ऐलान होने के बाद श्रीलंकाई टीम का इन्तजार था। इसके साथ ही अब सभी छह टीमों की घोषणा हो चुकी है।
श्रीलंकाई टीम के चार खिलाड़ी चोट की वजह से एशिया कप की टीम में शामिल नहीं हैं। श्रीलंकाई टीम के मुख्य खिलाड़ी वनिंदु हसारंगा भी इनमें शामिल हैं। तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा, लहिरू मदुशंका, लाहिरू कुमारा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है।

कुसल परेरा को दो साल बाद वनडे टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंकाई क्रिकेट के अलावा परेरा अब भी फ्लू से रिकवर हो रहे हैं। रिकवरी के बाद वह श्रीलंकाई टीम में अपने अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे। हसारंगा जांघ में स्ट्रेन की वजह से बाहर हुए हैं। लंका प्रीमियर लीग के दौरान वह चोटिल हुए थे।
मदुशंका को पिछले हफ्ते अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। लाहिरू कुमारा को साइड स्ट्रेन है। एशिया कप में श्रीलंकाई टीम का पहला मुकाबला 31 अगस्त को है। बांग्लादेश की टीम के खिलाफ श्रीलंका का मुकाबला पल्लेकेले में होना है।
एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, माहीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालगे, मतीशा पथिराना, कसुन रजिता, दुशन हेमंता, बिनुरा फर्नान्डो, प्रमोद मदुशन।












Click it and Unblock the Notifications