Asia Cup Final: पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों से ज्यादा रन तो श्रीलंका ने फ्री में दिए, फिर भी हारी बाबर की सेना

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया।

नई दिल्ली, 12 सितंबर: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। श्रीलंका आठ साल बाद एशिया कप में चैंपियन बनी है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 147 रन पर ही सिमट गई। निर्णायक मैच में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जमकर एक्ट्रा रन लुटाए बावजूद इसके बाबर की सेना हार गई।

फ्री में मिले 14 रन

फ्री में मिले 14 रन

श्रीलंका के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में 14 एक्ट्रा रन दिन। यह पाकिस्तान के 5 बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए रन से भी ज्यादा हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 5, फखर जमान ने 0, मोहम्मद नवाज ने 6, खुशदिल शाह ने 2, आसिफ अली ने 0 और नसीम शाह ने 4 रन बनाए। फखर और आसिफ के साथ ही किन्हीं तीन बल्लेबाजों के रनों को जोड़ा जाए तो यह टोटल फ्री में मिले 14 रन से कम होगा। पाकिस्तान को पहली ही गेंद पर 9 रन एक्ट्रा मिल गए थे। दिलशान मदुशंका ने पहली ही गेंद नो बॉल कर दी। इसके बाद लगातार दो वाइड गेंदें कीं। उन्होंने अगली गेंद भी वाइड की और विकेटकीपर इसे पकड़ने में नाकाम रहे जिसके चलते पाकिस्तान को बाइ का चौका मिल गया। अगली गेंद भी वाइड थी। मदुशंका ने छठे प्रयास में सही गेंद की जिस पर रिजवान ने 1 रन लिया।

147 पर सिमटा पाकिस्तान

147 पर सिमटा पाकिस्तान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस गोल्डन डक का शिकार हुए। युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। पथुम निसानका 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर कैच आउट हुए। छठे ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। दनुष्का गुणाथिलका 1 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा ने 28, कप्तान दासुन शनाका ने 2 और वनिन्दु हसरंगा ने 36 रन बनाए। भानुका राजपक्षे 71 और चमिका करुणारत्ने 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने पाकिस्तान को 171 रन का लक्ष्य दिया। जबाव में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ही सिमट गई। मोहम्मद रिजवान (55) और इफ्तिखार अहमद (32) के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, आसिफ अली, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
  • श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दनुष्का गुणाथिलका, धनंजया डी सिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+