ज़िम्बाब्वे से टक्कर के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, खूंखार खिलाड़ी को नहीं किया शामिल
Sri Lanka Team: एशिया कप से पहले श्रीलंकाई टीम का शेड्यूल ज़िम्बाब्वे की टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका की टीम घोषित कर दी गई है। इस टीम में एक धांसू खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। टीम में कुल 17 प्लेयर्स को शामिल किया गया है।
श्रीलंकाई टीम का ज़िम्बाब्वे दौरा एशिया कप से पहले काफी अहम माना जा सकता है। तैयारी के हिसाब से भी सीरीज ख़ास है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, यूएई के बीच त्रिकोणीय सीरीज हो रही है। ऐसे में श्रीलंका को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से लाभ होगा।

धाकड़ ऑल राउंडर वनिंदु हसारंगा को श्रीलंकाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हसारंगा को हेमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। यही कारण था कि वह अब टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में श्रीलंकाई टीम स्पिन विभाग में माहीश तीक्ष्णा और वेल्लालगे जैसे प्लेयर्स केऊपर निर्भर रहेगी।
हसारंगा की चोट श्रीलंका के लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह यूएई में होने वाले एशिया कप की टीम के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। अगर एशिया कप से भी वह बाहर होते हैं, तो श्रीलंका के लिए बड़ा झटका होगा। यूएई में पिचें स्पिन फ्रेंडली होती हैं।
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसंका, कुशल मेंडिस, कुशल पेरेरा, नुवानिदू फर्नांडो, कमिंदु मेंडिस, कमिल मिशरा, विशेन हालंबगे, दासुन शानका, दुनिथ वेल्लालगे, चामिका करुनारत्ने, माहीश तीक्ष्णा, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमेरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथिषा पथिराना
श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे सीरीज का शेड्यूल
टी20 सीरीज से पहले एकदिवसीय सीरीज भी खेली जाएगी। एकदिवसीय मैच में दो ही मैच होंगे। पहला मैच 29 अगस्त और दूसरा मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा। टी20 सीरीज का आगाज 3 सितम्बर को होगा। दोनों सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications