SL vs AFG: श्रीलंका के बड़े खिलाड़ी को किया गया बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान
Sri Lanka ODI Team against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। एक बड़े खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को पल्लेकेले में खेला जाएगा।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान दसुन शनाका को बाहर कर दिया गया है। ऑल राउंडर चामिका करुणारत्ने की भी वापसी हो गई है। टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले कुछ समय से शनाका की फॉर्म अच्छी नहीं रही है, इस वजह से उनको टीम से बाहर किया गया है।

अन्य सीनियर खिलाड़ी धंनजय डी सिल्वा हैं, जो टीम से बाहर हैं। 2023 वर्ल्ड कप के बाद से धनंजय ने कोई वनडे मुकाबला नहीं खेला है। कुलस मेंडिस टीम के कप्तान हैं और चरित असलंका उपकप्तान की भूमिका में हैं। जेफ्री वेंडरसे को शामिल नहीं किया गया है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाले अन्य खिलाड़ी टीम में हैं। करुणारत्ने को उनके स्थान पर शामिल किया गया है।
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हाल ही में एक टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इसे मेजबान टीम ने 10 विकेट से जीत लिया। वनडे सीरीज में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मुकाबले पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 9 फरवरी को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 11 और तीसरा मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा।
श्रीलंका की टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), चैरिथ असलांका (उप-कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, सहान अराचिगे, अकिला धनंजय, दुनिथ वेल्लागे, चमिका करुणारत्ने , और शेवॉन डैनियल।












Click it and Unblock the Notifications