SLvs AFG: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट के बाद वनडे में टक्कर, जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल
Sri Lanka vs Afghanistan ODI Schedule: अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका में एक लम्बे दौरे के लिए आई है। टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला था। चौथे दिन के खेल में यह मैच समाप्त हो गया था। श्रीलंकाई टीम ने मेहमान टीम को 10 विकेट के बड़े अंतर से इस मुकाबले में हरा दिया था।
टेस्ट क्रिकेट के बाद अब सफेद गेंद सीरीज की तरफ रुख होगा। एकदिवसीय सीरीज के साथ इसकी शुरुआत होगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। हाल ही के दिनों में अफगानिस्तान ने सफेद गेंद क्रिकेट में काफी प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है।

वनडे सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे। पहला एकदिवसीय मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस मैच के लिए कमर कस ली है। पहला मैच हर सीरीज में काफी अहम होता है। इसमें जीत दर्ज करते हुए लीड के साथ जाने का प्रयास रहता है।
पहले और दूसरे मैच के बीच 2 दिनों का गैप रखा गया है। दूसरा वनडे मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। यहाँ दो दिनों का गैप रखा गया है। तीसरा वनडे मुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।
एकदिवसीय सीरीज के लिए अलग-अलग वेन्यू नहीं रखे गए हैं। कोविड के बाद एक ही वेन्यू पर मुकाबले रखने का चलन ज्यादा देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज के सभी मुकाबले पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान का गेम इस सीरीज में दिलचस्प रहने की उम्मीद है।
टेस्ट मैच में श्रीलंका ने जीत दर्ज की थी लेकिन इब्राहिम जादरान ने प्रभावित किया था। जादरान ने अपना पहला टेस्ट सैकड़ा जमाया था। दोनों टीमों के बीच यह पहला ही टेस्ट मुकाबला था। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच रेड बॉल क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं खेला गया था।
श्रीलंका vs अफगानिस्तान वनडे सीरीज, शेड्यूल
पहला वनडे, 11 फरवरी
दूसरा वनडे, 14 फरवरी
तीसरा वनडे, 17 फरवरी












Click it and Unblock the Notifications