DHONI के गढ़ में फिसड्डी रही है काव्या मारन की टीम, 10 में से मिली है सिर्फ एक जीत, आगे क्या होगा!
SRH vs RR IPL 2024 Qualifier 2: चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में 24 मई को आईपीएल का क्वालीफायर 2 मुकाबला खेला जाएगा। एम चिंदबरम स्टेडियम चेपॉक के नाम से मशहूर है। जिसे धोनी का गढ़ कहा जाता है। आईपीएल में यह मैदान चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है। लेकिन इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
हैदराबाद का रिकॉर्ड है बेहद खराब
आईपीएल के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इनमें से टीम को सिर्फ एक में ही जीत मिली है। जबकि आठ मैचो में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था। चेन्नई में हैदराबाद के रिकॉर्ड को देखते हुए फैंस ऐसी उम्मीद जाता रहे हैं कि क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स जीत सकती है।

केकेआर के खिलाफ किया था निराश
वैसे भी बड़े मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी फिसड्डी साबित रहे हैं। आईपीएल क्वालीफायर वन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइज हैदराबाद की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। कोलकाता के खिलाफ सिर्फ राहुल त्रिपाठी के बल्ले से टीम के लिए अर्धशतकीय पारी निकली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बन सका था।
राजस्थान तोड़ सकती है दिल
राजस्थान रॉयल्स की ताकत टीम की गेंदबाजी यूनिट है। ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई में संदीप शर्मा और आवेश खान जैसे तेज गेंदबाज हैदराबाद के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में युजवेंद्र चहल और आर अश्विन की जोड़ी इस मुकाबले में गेंद से कहर बरपाते हुए दिखाई देंगे। राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी।
हैदराबाद को दिखाना होगा दम
हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पेट कमिंस मुश्किल परिस्थितियों में निखरकर सामने आते हैं। ऐसे में हैदराबाद को हल्के में लेने की गलती राजस्थान रॉयल्स नहीं कर सकती है। हैदराबाद की टीम ने लीग मैचो में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अगर टीम के बल्लेबाजों का बल्ला बोलता है तो फिर रॉयल्स के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी।
राजस्थान का पलड़ा भारी
हैदराबाद के चेन्नई में खराब रिकॉर्ड को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस राजस्थान की जीत पक्की बता रहे हैं। संजू सैमसंग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने इस साल धमाकेदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत दर्ज करती है तो फाइनल में पहुंच जाएगी। जहां उसका सामना 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।












Click it and Unblock the Notifications