SRH vs MI: मुंबई-हैदराबाद IPL मैच में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रहे हैं? कारण है दर्दनाक

SRH vs MI: आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुबंई इंडियंस के बीच है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ग़मगीन महौल में यह मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में इस मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने कुछ परिवर्तन किये हैं।

इस हमले में मारे गए 28 लोगों के ऊपर आतंकियों ने फायरिंग की थी। सभी आतंकियों के पास वेपन्स थे लेकिन पर्यटक निहत्थे थे। क्रिकेट जगत ने इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है और प्लेयर्स खुलकर आगे आये हैं। देश में इसे लेकर रोष है और आईपीएल मुकाबले में भी श्रद्धांजलि दी गई है।

srh vs mi

मुंबई इंडियंस और हैदराबाद दोनों टीमों के प्लेयर्स अपने बाजुओं पर आज काला फीता बांधकर खेल रहे हैं। हमले में मारे गए लोगों को ट्रिब्यूट देने के लिए यह कदम उठाया गया है। बीसीसीआई ने आज सुबह ही इसका फैसला ले लिया था। कुछ अन्य बदलाव भी हैं।

इस मुकाबले में चीयरलीडर्स को भी दूर रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा डीजे भी नहीं बजाया जाएगा और पटाखे भी नहीं चलेंगे। इस मुकाबले में सिर्फ दर्शकों का शोर और प्लेयर्स की उपस्थिति होगी। मुकाबले से पहले पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन भी रखा गया।

पांड्या ने दिया बयान (SRH vs MI)

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं सबसे पहले आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं। हमारी टीम और फ्रेंचाइज़ी ऐसे किसी भी हमले की कड़ी निंदा करती है। पांड्या ने कहा कि हम उन परिवारों और देश के साथ हैं।

कमिंस ने क्या कहा (SRH vs MI)

हैदराबाद के कप्तान पैड कमिंस ने कहा कि यह हमला हमारे लिए भी दिल दहला देने वाला है, हमारे विचार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। कमिंस ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और इस हमले की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+