SRH vs LSG: राहुल-हुड्डा ने अर्धशतक ठोंक कराई लखनऊ की वापसी, हैदराबाद के पास जीत का मौका
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 12वां मैच लखनऊ सुपरजाएंटस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर टॉस हारकर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पिछली गलतियों को नहीं दोहराया और शानदार गेंदबाजी करते हुए पावरप्ले में सिर्फ 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। हालांकि लखनऊ की टीम के लिये एक बार फिर से कप्तान केएल राहुल (68) और दीपक हुड्डा (51) ने पारी को संभालने का काम किया और अर्धशतक जड़ एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

कप्तान केएल राहुल (68), दीपक हुड्डा (51) और आयुष बदौनी () की छोटी मगर विस्फोटक पारी के दम पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया और अपनी टीम को एक चुनौती भरे स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़ें: '2015 WC में झटके थे सबसे ज्यादा विकेट फिर सबकुछ बदल गया', उमेश यादव ने याद किया करियर का पतन

राहुल-हुड्डा ने करायी वापसी
जहां लखनऊ सुपरजाएंटस के कप्तान केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का 28 वां अर्धशतक लगाकर 68 रनों की पारी खेली तो वहीं पर दीपक हुड्डा ने टी20 करियर का पांचवा अर्धशतक पूरा करते हुए 51 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 50 गेंदों का सामना कर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली तो वहीं पर दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली और चौथे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी कर डाली।

सुंदर ने दिलायी हैदराबाद को अच्छी शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद के लिये वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया था और पावरप्ले में अपने पहले दो ओवर्स के अंदर लगातार दो विकेट चटकाकर अपनी टीम की अच्छी शुरुआत दिलाने का काम किया। इसके बाद रोमारियो शेफर्ड ने मनीष पांडे का विकेट लेकर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिला दी। यहां से राहुल और हुड्डा ने लखनऊ के लिये मैच को दोबारा अपनी ओर खींचने का काम किया और 87 रनों की साझेदारी कर डाली।

शेफर्ड नटराजन ने भी की अच्छी बॉलिंग
यहां से लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम 180-190 के स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही थी, हालांकि हैदराबाद के गेंदबाजों ने फिर से अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया। शेफर्ड ने पहले दीपक हुड्डा को वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर नटराजन ने केएल राहुल का विकेट अपने नाम किया। नटराजन ने क्रुणाल पांड्या का विकेट भी अपने नाम किया। वहीं आयुष बदौनी ने 12 गेंदों में 3 चौके लगाकर 19 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 169 रन के स्कोर पर पहुंचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications