SRH vs GT: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, जानें कैसी है प्लेइंग 11

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट का तीसरा हफ्ता दो ऐसी टीमों के मैच से शुरू होने जा रहा है, जिनका अब तक का प्रदर्शन एक दूसरे से काफी उलट रहा है। आईपीएल 2022 का 21वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की बीच खेला जा रहा है। जहां गुजरात टाइटंस की टीम ने अब तक खेले गये तीनों मैचों में जीत हासिल कर अजेय बढ़त बरकरार रखी है तो वहीं पर पहले दो मैचों में हार का सामना करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत की राह पर वापसी कर ली है।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

सनराझजर्स हैदराबाद की टीम ने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मात देकर जीत की राह पर वापसी कर ली है और अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां पर थोड़ी-थोड़ी घास नजर आ रही है, जिसे देखते हुए यहां पर दोहरी उछाल देखने को मिल सकती है। इसका मतलब है कि स्पिनर्स को यहां काफी मदद मिलेगी और बल्लेबाजों को ध्यान से रन बनाना होगा।

और पढ़ें: LSG vs RR: विकेट का चौका लगाकर चहल ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बॉलर बने

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी

इसी को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने के पीछे का कारण पिच को बताया और कहा कि हम पिच से मिलने वाले फायदे को उठाना चाहते हैं तो वहीं पर बाद में आने वाली ओस से बचने के लिये भी यह फैसला लिया है। वहीं हार्दिक पांड्या ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे लेकिन हमारे पास अच्छी गेंदबाजी लाइन अप है और हम पिछले मैचों में यह कारनामा कर चुके हैं तो हमें विश्वास है कि हम फिर से दोहरा सकते हैं।

दोनों टीमों ने नहीं किया कोई बदलाव

दोनों टीमों ने नहीं किया कोई बदलाव

इस मैच के लिये सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं पर गुजरात टाइटंस की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा था कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी प्लेइगं में उमरान मलिक को आराम देकर कार्तिक त्यागी को मौका दे सकती है लेकिन केन विलियमसन ने उमरान पर ही भरोसा जताया है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11

जानें कैसी है प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, टी नटराजन, उमरान मलिक।

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग 11: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकांडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+