SRH vs DC Pitch Report: बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? हैदराबाद-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट
SRH vs DC Pitch Report: आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी अहम है। अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलते हुए दिल्ली ने प्रभावित करने वाला काम किया लेकिन बाद में प्रदर्शन गिरता चला गया। दिल्ली कैपिटल्स अभी प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज का मुकाबला काफ़ी अहम रहने वाला है।
हैदराबाद ने इस सीजन धाँसू टीम होने के बाद भी प्रदर्शन खास नहीं किया। इस सीजन कमिंस की टीम से कई प्लेयर्स फिसड्डी साबित हो गए। इससे टीम को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि हैदराबाद के प्लेयर्स की क्षमता काफी है लेकिन इसे प्रदर्शन में परिवर्तित नहीं किया जा सका।

आज के मैच में हैदराबाद के लिए फायदा घरेलू स्टेडियम है। घरेलू फैंस के सामने जलवा दिखाने का मौका होगा लेकिन फॉर्म को देखते हुए यह काम आसान तो नहीं कहा जा सकता है। इस मैच में पिच और मौसम अहम होगा।
SRH vs DC पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है और गेंदबाजों की स्थिति खराब होती है। आज भी कुछ वही देखने को मिलेगा। बैटिंग फ्रेंडली पिच से बल्लेबाज रन बरसा सकते हैं। 200 रनों का स्कोर भी यहाँ सेफ नहीं माना जा सकता है।
SRH vs DC वेदर रिपोर्ट
जहां तक मौसम की बात है, तो इसे लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, दर्शकों को एक पूरे मैच की उम्मीद करनी चाहिए। हालाँकि दिन में मौसम गर्म रहेगा लेकिन शाम तक तापमान में गिरावट आएगी। ओस का प्रभाव भी ज्यादा नहीं रहेगा। ऐसे में दोनों टीमों को इससे फायदा होगा।
SRH vs DC लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
दिल्ली और हैदराबाद के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले को टीवी के अलावा जियोहॉटस्टार पर भी लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications