SRH vs DC: परिवार के सामने अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, खास रिकॉर्ड के साथ दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, जब उनके बल्ला चलता है, तो कोई गेंदबाज उनको रोक नहीं सकता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद में खेलते हुए भी आज कुछ यही देखने को मिला। उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों को जमकर धोया और सैकड़ा जमा दिया।

अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के लिए कुल 47 गेंदों का सामना किया। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज उनके सामने बौने साबित हो गए। टी20 में ओवरऑल अभिषेक शर्मा का यह 9वां शतक है।

srh vs dc

अभिषेक शर्मा के लिए यह शतक इसलिए भी ख़ास रहा है, क्योंकि उस समय स्टेडियम में उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इसके अलावा एक कीर्तिमान भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर्स में शामिल हो गए।

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 2000 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। इस कीर्तिमान तक आने वाले वह चौथे खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में टॉप प्लेयर 4014 रनों के साथ डेविड वॉर्नर हैं। दूसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम है, उन्होंने 2768 रन बनाए हैं।

चौके-छक्कों की पारी

अभिषेक शर्मा अंत तक टिके रहे और 135 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान उन्होंने कुल 68 गेंदों का सामना किया। इस दौरान वह 10 चौके और 10 छक्के जड़े। हेनरिक क्लासेन ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया।

अभिषेक शर्मा की रिकॉर्ड पारी

आईपीएल में अभिषेक शर्मा का बेस्ट स्कोर 141 रन है। इस बार वह यह आंकड़ा हासिल करने में नाकाम हो गए। क्रिस गेल ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी, जो अब तक की बेस्ट पारी है। ब्रेंडन मैकलम ने भी 158 रन बनाए थे, जो दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। चौथे स्थान पर 140* रनों के साथ डी कॉक का नाम है और आज की पारी के साथ पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+