SRH IPL 2026 Mini Auction: काव्या मारन की हैदराबाद का नया हीरो कौन? ऑक्शन में किस पर बरसाए पैसे!
SRH IPL 2026 Mini Auction Players List: पिछले आईपीएल सीजन में छठे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम इस बार की नीलामी में बड़े खिलाड़ियों को खरीदने का काम किया है। पिछले सीज़न के पहले हाफ में उनकी बल्लेबाज़ी में तालमेल की कमी दिखी थी, जिससे टीम एक समय सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई थी। हालांकि, सीज़न के दूसरे हाफ में उन्होंने 6 में से 4 मैच जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया।
हैदराबाद ने किया कमाल (SRH IPL 2026 Mini Auction Players List)
हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड किया और साथ ही प्रमुख स्पिन विकल्प एडम ज़म्पा और राहुल चाहर को भी रिलीज़ कर दिया। हैदराबाद के पास 25 करोड़ 50 लाख रुपये बचे हुए हैं। रशीद खान के जाने के बाद से SRH एक मैच-विनिंग लेग स्पिनर की तलाश में है। पिछले सीज़न में ज़म्पा और उससे पहले वानिन्दु हसरंगा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में टीम को स्पिनर की तलाश होगी।

टीम को हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में स्कोर को तेज़ करने के लिए एक विश्वसनीय 'फिनिशर' की ज़रूरत है। भारतीय विकल्प के रूप में सरफराज खान को टीम खरीद सकती है। मोहम्मद शमी को ट्रेड करने के बाद, तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में एक मजबूत भारतीय तेज़ गेंदबाज़ का बैकअप या रिप्लेसमेंट चाहिए।
| क्रम | खिलाड़ी | रोल | सैलरी |
|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक शर्मा | ऑलराउंडर | 14 करोड़ |
| 2 | अनिकेत वर्मा | बल्लेबाज़ | 30 लाख |
| 3 | ब्रायडन कार्स | तेज़ गेंदबाज़ | 1 करोड़ |
| 4 | इशान मलिंगा | तेज़ गेंदबाज़ | 1.2 करोड़ |
| 5 | हर्ष दुबे | ऑलराउंडर | 30 लाख |
| 6 | हर्षल पटेल | तेज़ गेंदबाज़ | 8 करोड़ |
| 7 | हेनरिक क्लासेन | विकेटकीपर बल्लेबाज़ | 23 करोड़ |
| 8 | ईशान किशन | विकेटकीपर बल्लेबाज़ | 11.25 करोड़ |
| 9 | जयदेव उनादकट | तेज़ गेंदबाज़ | 1 करोड़ |
| 10 | कामिंदु मेंडिस | ऑलराउंडर | 75 लाख |
| 11 | नितीश कुमार रेड्डी | ऑलराउंडर | 6 करोड़ |
| 12 | पैट कमिंस | तेज़ गेंदबाज़ / ऑलराउंडर | 18 करोड़ |
| 13 | स्मरण रविचंद्रन | बल्लेबाज़ | 30 लाख |
| 14 | ट्रेविस हेड | बल्लेबाज़ / ऑलराउंडर | 14 करोड़ |
| 15 | ज़ीशान अंसारी | गेंदबाज़ | 40 लाख |
| 16 | शिवांग कुमार | 30 लाख | |
| 17 | सलिल अरोड़ा | 1.50 करोड़ | |
| 18 | साकिब हुसैन | 30 लाख | |
| 19 | ओंकार तरमाले | 30 लाख | |
| 20 | प्रफुल हिंगे | 30 लाख | |
| 21 | अमित कुमार | 30 लाख | |
| 22 | क्रेन्स फुलेत्रा | 30 लाख | |
| 23 | लियाम लिविंगस्टोन | 13 करोड़ | |
| 24 | शिवम मावी | 75 लाख | |
| 25 | जैक एडवर्ड्स | 3 करोड़ |












Click it and Unblock the Notifications