'IPL उसको नाम देगा, अमीर बनाएगा', श्रीसंत बोले अब केरल आकर परफॉर्म करे ये क्रिकेटर
नई दिल्ली, 28 सितंबर: टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने के बाद T20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। यहां पर संजू सैमसन का नाम नहीं होने से कई फैंस को नाराजगी हुई है लेकिन सैमसन के आगे-आगे काफी रास्ते मौजूद हैं क्योंकि वे भारत के काफी उभरते हुए और बड़े दर्जे के खिलाड़ी माने जाते हैं। वर्ल्ड कप टीम में 2 विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक है जिसके कारण सैमसन को जगह नहीं मिल पाई है। केरल में पैदा हुए सैमसन आईपीएल में कप्तानी करते हैं और इंडिया ए टीम के भी कप्तान है। जिस तरह बीसीसीआई उनको अपनी बड़ी योजनाओं में शामिल करता है उसके हिसाब से सैमसन के सामने सुनहरा भविष्य खड़ा है।

श्रीसंत ने भी इस बारे में बात की
शायद दिनेश कार्तिक का उभार ना होता तो हम संजू को T20 वर्ल्ड कप की टीम में भी देख पाते। इसके बावजूद कई लोगों का मानना है कि सैमसन को टीम में शामिल ना करके बीसीसीआई ने न्याय नहीं किया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और केरल से ही ताल्लुक रखने वाले श्रीसंत ने भी इस बारे में बात की है।
श्रीसंत दो मौकों पर विश्व कप विजेता रह चुके हैं और उनका मानना है कि केवल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन ही 27 साल के संजू सैमसंग के लिए पर्याप्त नहीं होगा। और उनको उनको केरल में आकर अपने राज्य की टीम के लिए भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

मैं भी केरल से हूं
संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हैं लेकिन वे केरल के लिए आखिरी बार दिसंबर 2019 में ही खेलते दिखाई दिए थे। इस समय लीजेंड लीग क्रिकेट में हिस्सेदारी निभा रहे श्रीसंत का कहना है संजू सैमसंग को लगातार परफॉर्म करना होगा। श्रीसंत ने इस दौरान हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा की गई बातचीत में बताया, देखिए हर कोई आईपीएल के बारे में बातें कर रहा है। मैं भी केरल से हूं। मैं वह हूं जिसने हमेशा संजू सैमसन का साथ दिया है। मैंने उसको अंडर14 के दिनों से खेलते देखा है। उसने मेरे अंडर में भी खेला है। सच यह है कि मैंने ही उसको रणजी ट्रॉफी डेब्यू खेलने के लिए कैप दी थी। लेकिन जिस तरह से मैंने उसको देखा है मैं उससे एक अनुरोध करना चाहता हूं कि उसको फर्स्ट क्लास मैच में भी परफॉर्म करना होगा।

IPL उसको नाम देगा, अमीर बनाएगा
तेज गेंदबाज आगे कहते हैं, "हां, आईपीएल बहुत महत्वपूर्ण है। आईपीएल उन्हें दुनिया भर में शोहरत, लोकप्रियता और पैसा, सब कुछ देगा। लेकिन किसी भी क्रिकेटर को राज्य की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन चाहिए। संजू को बाहर आकर फर्स्ट क्लास मैचों में प्रदर्शन करना है। सिर्फ शतक नहीं, 200 का स्कोर बनाएं। आओ और केरल की टीम को रणजी ट्रॉफी दिलाओ! केरल की टीम को विजय हजारे ट्रॉफी दिलाओ। फिर, केरल के क्रिकेटर टॉप पर आएंगे। "

दुनिया भर में मलयाली लोग उनका समर्थन कर रहे हैं
श्रीसंत ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने खुद इस पर 27 वर्षीय सैमसन के साथ बातचीत की थी।
उन्होंने कहा, "क्या संजू केरल में एकमात्र क्रिकेटर है? नहीं, राज्य में और भी कई क्रिकेटर हैं। कुछ ही समय की बात है। संजू आईपीएल में खेल रहे हैं, उन्हें बहुत आभारी होना चाहिए। दुनिया भर में मलयाली लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, लेकिन फिर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन... वे सभी कीपर हैं। कीपर-बल्लेबाज का संयोजन बहुत ऊंचा है, यह सिर्फ संजू की बात नहीं है। "

उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापस आना होगा
श्रीसंत ने कहास, "मैंने उनसे यह भी कहा है कि उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापस आना होगा और केरल को जीत दिलानी होगी। वह कप्तान भी है, मुझे उम्मीद है कि वह एक नहीं बल्कि कई शतक बनाएगा। जैसे ऋषभ पंत या ईशान किशन सीन में आए, ऐसे में सैमसन को आने दीजिए। मुझे पूरा विश्वास है कि संजू में प्रतिभा और क्षमता है। यह सिर्फ लगातार बेहतर खेलने की बात है। "
संजू सैमसन ने हाल ही में न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ भारत 'ए' की कप्तानी करते हुए वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन-स्वीप जीत हासिल की। उन्होंने सीरीज में 29*, 37, और 54 के स्कोर दर्ज किए, और रिपोर्टों के अनुसार, अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनको लिया जा सकता है।
(श्रीसंत फोटो- लीजेंड लीग क्रिकेट ट्विटर/पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications