रणजी ट्रॉफी में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हुए श्रीसंत, सामने आई हॉस्पिटल से फोटो
नई दिल्ली, 1 मार्च: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के लिए हालिया समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में उनको नहीं चुना गया इसके साथ ही T20 वर्ल्ड कप में श्रीसंत के खेलने की संभावनाएं भी खत्म हो चुकी है। श्रीसंत ने देश के प्रीमीयर रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी मैं वापसी की लेकिन यहां भी उनके लिए मुसीबतों ने पीछा नहीं छोड़ा। श्रीसंत प्रैक्टिस सेशन के दौरान खुद को चोटिल कर चुके हैं और अब अस्पताल से उनकी तस्वीर सामने आई है।

यह तस्वीर श्रीसंत के दोस्त ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी। इस फोटो में श्रीसंत एक बेड पर लेटे हुए हैं और यह अस्पताल में खींची गई फोटो है। श्रीसंत के दोस्त ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि आप अपने जीवन में इतनी मुसीबतों से पार पा चुके हैं कि उसके सामने यह कुछ भी नहीं है मैं आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
श्रीसंत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी चोट को लेकर जानकारी दी थी और बताया था कि वह प्रैक्टिस के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां तक कि वह चल भी नहीं पा रहे थे। श्रीसंत को रणजी ट्रॉफी में केरला की टीम की ओर से चुना गया था लेकिन अब वे इसके अगले मैच से भी बाहर हो गए हैं।
श्रीसंत पहले ही 39 साल के हो चुके हैं और वे केरल राज्य से ताल्लुक रखते हैं और अपनी राज्य की टीम से ही खेलते हैं। चोट के चलते श्रीसंत सौराष्ट्र के खिलाफ हो रहे रणजी मुकाबले में भागीदारी भी नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल नीलामी में श्रीसंत का बेस प्राइस ₹50 लाख था लेकिन किसी भी टीम ने उनको लेने के लिए बोली नहीं लगाई।
श्रीसंत ने रणजी ट्रॉफी में वापसी करते हुए मेघायल के खिलाफ मुकाबला खेला था जहां पहली पारी में उनको दो विकेट मिले थे उनकी बल्लेबाजी भी आई थी और उन्होंने वहां पर 19 रनों का योगदान दिया। श्रीसंत एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुकाबला खेला था जिसके बाद से वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications