Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रोनाल्डो के ड्राइवर ने ही क्रैश की उनकी बुगाटी, 17 करोड़ की कार गेट में दे मारी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर और पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर अपने बेहतरीन खेल के लिये तो जाने ही जाते हैं लेकिन मैदान के बाहर वो अपने कार के शौक के लिये भी काफी मशहूर हैं। रोनाल्डो के पास कई सारी कार हैं जिसमें कुछ ऐसी कारें भी हैं जो दुनिया भर में सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों के पास हैं। इनमें से ही एक कार बुगाटी वेरॉन है जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये हैं।

Cristiano ronaldo

हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो की यह कार स्पेन के उनके घर में एंट्री गेट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई है। मोलार्का स्थित उनके घर में एंट्री करते हुए उनकी यह कार गेट से जाकर टकराई जिसे उनका स्टाफ चला रहा था। उल्लेखनीय है कि जिस वक्त यह एक्सीडेंट हुआ उस वक्त कार में रोनाल्डो नहीं थे और कार में बैठे स्टाफ को भी कोई चोट नहीं आई है।

और पढ़ें: 'उसने हमसे सीरीज में जीत छीन ली', इस भारतीय गेंदबाज के मुरीद हुए साउथ अफ्रीकी कोच, जमकर की तारीफ

रिपोर्ट के अनुसार यह एक्सीडेंट कार का नियंत्रण खो देने की वजह से हुआ है, जिसमें गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास कई महंगी कारें मौजूद हैं जिसमें से एक बुगाटी भी है। रोनाल्डो ने साल 2020 में इस कार को खरीदा था जिसकी कीमत 81 करोड़ रुपये हैं और यह महज 2.4 सेकेंड में 0 से 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इस कार की अधिकतम स्पीड 236 किमी प्रति घंटे है। रोनाल्डो के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 3 पॉर्श्चे कएन टर्बो कार हैं तो वहीं पर 3 बुगाटी कारें भी हैं। इसके अलावा उनके पास मैक्लरेन सेरेना, रोल्स रॉयस फैन्टम और मैजेराटी ग्रैनकैबरियो भी मौजूद हैं।

और पढ़ें: CWG 2022: हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे मनप्रीत सिंह, नीरज चोपड़ा के नेतृत्व में जायेगा 37 सदस्यीय दल

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 458 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किये और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बनें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+