SA vs BAN: आखिरी 10 ओवरों में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन जाते हैं शेर, अब तक हो चुके हैं कई गेंदबाज ढेर

South Africa vs Bangladesh, 23rd Match: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहद खतरनाक टीम नजर आई है। एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 380 के पार पहुंचा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 382 रन बना लिए हैं।

आखिरी 10 ओवर में चलता है बल्ला: इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आखिरी के 10 ओवर में विरोधी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आठ बार आखरी 10 ओवर में 140 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की है। बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आखिरी 10 ओवर में 144 रन बनाने का काम किया है।

South Africa vs Bangladesh 1

चौके-छक्कों की लगती है झड़ी: साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आखिरी के 10 ओवर में 163 रन बनाए थे। साल 2015 में ही एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम ने आखिरी 10 ओवर में डेढ़ सौ रन बनाने का काम किया था। साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आखिरी 10 ओवर में 146 रन बटोरे थे। वही जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015 में भी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 146 रन बना दिए थे।

बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन: साल 2015 में भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने आखिरी के 10 ओवर में 144 रन बनाने का काम किया था। वहीं साल 2023 यानी कि इस वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों ने आखिरी के 10 ओवर में 143 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका को वनडे में बेहतर शुरुआत मिलने के बाद आखिरी के ओवरों में रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है।

पहले बल्लेबाजी रही है ताकत: दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अंत के ओवर में जमकर रन बनाने का काम करते रहे हैं। हेनरिक क्लासेन दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पिछले कुछ समय से लगातार अंत के ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को अब तक सिर्फ एक ही मैच में हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+