IND vs SA: भारतीय गेंदबाजों ने लगा दी विकेटों की झड़ी, 99 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीका

भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कमाल की गेंदबाजी की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 99 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

India vs South Africa, 3rd ODI: भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कमाल की गेंदबाजी की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 99 रनों पर ऑल आउट कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 99 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की। कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत रही बेहद खराब

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत रही बेहद खराब

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक तीसरे ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आवेश खान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 10 गेंदों में 6 रन बनाए। पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले रीजा हेंड्रिक्स भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। एडेन मार्कराम को शाहबाज अहमद ने संजू सैमसन ने कैच आउट कराया।

कप्तान मिलर भी बल्ले से रहे फ्लॉप

कप्तान मिलर भी बल्ले से रहे फ्लॉप

सीरीज के पहले दोनों ही मुकाबलों में नाबाद पारी खेलने वाले डेविड मिलर इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। तीसरे मैच में मिलर को कप्तानी करने का मौका मिला है अपनी कप्तानी में वह बल्ले से सिर्फ 7 रनों का योगदान ही दे पाये। सुंदर ने मिलर को एक शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद एंडिले फेहलुकवेओ को कुलदीप यादव ने क्लीन बोल्ड किया।

स्पिनरों का रहा जलवा

स्पिनरों का रहा जलवा

वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद और कुलदीप यादव ने इस मैच में पूरी तरह से पकड़ बनाकर रखा। इन तीनों ही गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। वाशिंगटन सुंदर ने क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे बड़े खिलाड़ियों का विकेट चटकाया। वहीं कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया।

दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), जेनमैन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर (कप्तान), मार्को जेन्सन, एंडिले फेहलुकवेओ, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे।

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+