IND vs SA: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम का ऐलान, दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी
IND vs SA: पाकिस्तान में खेलने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर आने वाली है। दो टेस्ट की सीरीज के अलावा सफेद गेंद सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें एक दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा फिट होकर वापस लौट आए हैं, यह टीम के लिए राहत की बात कही जा सकती है। बवुमा को पिंडली में चोट लग गई थी, अब वह ठीक होकर वापस लौट आए हैं। टीम को उनके आने से फायदा निश्चित तौर पर होगा।

पाकिस्तान दौरे से दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के नए चक्र की शुरुआत की थी, दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरा टेस्ट जीतकर वहां सीरीज बराबर कर दी थी। टेम्बा बवुमा इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा नहीं रहे। पाकिस्तान में रावलपिंडी टेस्ट जीत में स्पिन तिकड़ी केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी का अहम योगदान रहा था। अब इन तीनों को भारत दौरे पर भी टीम में शामिल किया गया है।
दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज़ी लाइनअप टेम्बा बावुमा की वापसी से और मजबूत हो गई है। टीम में अब एडन मार्करम, टोनी डी ज़ॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा और रायन रिकेलटन जैसे बल्लेबाज़ शामिल हैं, जबकि काइल वेरेयने टीम के निर्धारित विकेटकीपर होंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा, यह मैच 14 नवंबर से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका के लिए काम आसान नहीं होगा लेकिन पाकिस्तान में हासिल की गई जीत से मनोबल जरूर बढ़ा होगा।
दक्षिण अफ्रीकी टीम में ये खिलाड़ी शामिल
टेम्बा बवुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरान मुथुसामी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरियने।












Click it and Unblock the Notifications