ODI World Cup के लिए साउथ अफ्रीका ने किया खतरनाक टीम का ऐलान, पूर्व कप्तान बाहर, टूटा सपना!

ODI World Cup 2025, South Africa Team: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान युवा और भरोसेमंद बल्लेबाज लौरा वूल्वार्ड्ट को सौंपी गई है। सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला यह रहा कि पूर्व कप्तान डेन वैन नीकरक को टीम में जगह नहीं मिली। खास बात यह है कि वैन नीकरक ने हाल ही में संन्यास से वापसी की थी और उम्मीद थी कि उन्हें बड़ा टूर्नामेंट खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें अंतिम टीम में शामिल नहीं किया।

3 अक्टूबर को टीम खेलेगी पहला मैच (ODI World Cup 2025, South Africa Team)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के मुताबिक, टीम अपना अभियान 3 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद टीम का सामना 9 अक्टूबर को विशाखापट्टनम में मेजबान भारत से होगा। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। टीम के हेड कोच मंडला माशिम्बयी ने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी।

South Africa 1

कोच ने टीम को लेकर कही यह बात

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि हमने मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी है। यह स्क्वॉड पूरी तरह तैयार है और हमें भरोसा है कि ये खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। अब ज़रूरत है आत्मविश्वास और पूरे देश की दुआओं के साथ मैदान में उतरने की। 32 वर्षीय डेन वैन नीकरक दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट की बड़ी पहचान रही हैं। कप्तानी के दौरान उन्होंने टीम को कई बार मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का फैसला वापस लिया था।

उन्होंने लिखा था कि मैंने महसूस किया कि मुझे देश के लिए खेलने की कितनी याद आ रही है। मैं दोबारा वापसी करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मुझे उम्मीद है कि एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल पाने का अवसर मिलेगा। हालांकि, चयनकर्ताओं ने फिलहाल उन पर भरोसा नहीं जताया।

साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड

महिला वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन अब तक अच्छा तो रहा है, लेकिन टीम कभी भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। पिछले दो संस्करणों में वह सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन दोनों बार इंग्लैंड ने बाहर का रास्ता दिखाया। साल 2000 में भी टीम सेमीफाइनल में हारी थी। इस बार टीम का लक्ष्य इतिहास बदलकर पहली बार फाइनल तक पहुंचने का होगा।

साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम

लौरा वूल्वार्ड्ट (कप्तान), आयाबोंगा खाका, क्लोई ट्रायन, नादिन डी क्लार्क, मरिज़ाने कैप, तज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्टा, नोंकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्क्सेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगासे। रिज़र्व: मियाने स्मिट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+