West Indies के खिलाफ South Africa का नया ODI कारनामा, कई टीमों ने किया ट्राई पर नहीं बना ऐसा रिकॉर्ड
West Indies vs South Africa के इस मुकाबले में ऐसा कारनामा हुआ जो वनडे क्रिकेट में इससे पहले नहीं देखा गया। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड कई लोगों की नजरों से बच भी गया।

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुआ तीसरा वनडे इंटरनेशनल मुकाबला रिजल्ट के तौर पर तो केवल 4 विकेट के अंतर से समाप्त हुआ लेकिन अगर आप इसमें ओवरों के फर्क को देखेंगे तो यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। वेस्टइंडीज की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर दो टेस्ट मैच की शुरुआती सीरीज 0-2 से गंवाई थी और उसके बाद उन्होंने वनडे सीरीज में दूसरा मुकाबला जीतकर अपनी वापसी करने की कोशिश की थी। इससे पहले हुआ ओडीआई मुकाबला बारिश के कारण हो नहीं पाया था। (Images- ICC Twitter)
हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) की क्लास
वेस्टइंडीज के पास तीसरे मुकाबले को जीतकर कुछ सम्मान हासिल करने का मौका था लेकिन हेनरिक क्लासेन की क्लास ने शाई होप की टीम की सारी होप निकाल दी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 260 रनों का ठीक-ठाक इसको बनाया था जिसको दक्षिण अफ्रीका ने केवल 29.3 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाकर हासिल कर लिया। क्लासेन ने केवल 61 गेंदों पर 15 चौके में 5 छक्के लगाते हुए 119 रनों की नाबाद पारी खेली। अभी तक जितना भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का इतिहास रहा है, उसमें किसी भी टीम ने ढाई सौ प्लस का टारगेट 30 ओवर से पहले हासिल नहीं किया है।
South Africa का ODI रिकॉर्ड
इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32.3 ओवर में सबसे तेज ढाई सौ प्लस का स्कोर टेस्ट करने का रिकॉर्ड बना रखा था जो टूट गया है। इंग्लैंड ने भी 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 34.1 ओवर में यह टारगेट चेस किया था। इंग्लैंड की टीम ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35.1 ओवर में ढाई सौ प्लस का टारगेट वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया था। इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम टीम गेंद वर्ल्ड रिकॉर्ड को बना चुकी है जो बहुत जल्दी टूटेगा नहीं।

200 प्लस चेस करने में सबसे तेज रन रेट-
दक्षिण अफ्रीका ने 8.95 के रन रेट के साथ बल्लेबाजी की जो 200 या उससे ज्यादा रनों का पीछा करने के मामले में उनका बेस्ट रन रेट है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहांसबर्ग के वांडरर्स में 2006 में 49.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 438 रनों का विशाल लक्ष्य चेज किया था और तब उन्होंने 8.78 के रन रेट से बैटिंग की थी। यह रिकॉर्ड भी आज टूट गया है। हेनरिक क्लासेन भी एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक वनडे में सबसे तेज स्ट्राइक रेट निकाला है। यह उन खिलाड़ियों के बारे में बात हो रही है जिन्होंने कम से कम 1000 रन बनाए हैं। ऐसे खिलाड़ियों में हेनरिक क्लासेन का स्ट्राइक रेट 104.5 है। दूसरे नंबर पर डेविड मिलर आते हैं जिनका स्ट्राइक रेट 102.1 साथ है। 360-degree एबी डिविलियर्स 101.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर चुके हैं।
ओवरऑल रन रेट के मामले में सबसे तेज जीतें किसके नाम-
अगर वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज रन रेट निकालते हुए जीत दर्ज करने की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम है नंबर वन है जिन्होंने 31 दिसंबर 2007 क्वींसटाउन के मैदान पर बांग्लादेश को केवल 6 ओवर में ही 95 रन बनाकर हरा दिया था। तब उनका रन रेट 15.83 रहा था। न्यूजीलैंड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी बरकरार है जिन्होंने 2015 में क्राइस्टचर्च के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करते हुए 14.16 का रन रेट निकाला था यहां पर तीसरी टीम नेपाल की है जिन्होंने पीएनजी के खिलाफ 13 मार्च 2023 में केवल 7.4 ओवर में 100 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 13.04 रहा था।












Click it and Unblock the Notifications