VIDEO: 'अगर नहीं मानी तो किडनैप कर लूंगा', Sonali Bendre को ये पाकिस्तानी करना चाहता था किडनैप?
Sonali Bendre Video viral: पाकिस्तान में भी बॉलीवुड का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता रहा है। पाबकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लेकर कुछ महीने पहले एक बड़ा खुलासा किया गया था। दरअसल, वह एक समय बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के दीवाने थे। शोएब अख्तर ने सोनाली बेंद्रे को शादी करना चाहते थे और यहां तक कि उन्होंने मजाक में कह दिया था कि अगर वह उनके प्रपोजल को रिजेक्ट करती हैं तो वह उन्हें किडनैप कर लेंगे।
सोनाली बेंद्रे को किडनैप करना चाहते थे अख्तर (Sonali Bendre Video viral)
सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी खूबसूरत को लेकर फैंस के बीच लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज पर ना सिर्फ देश बल्कि पड़ोसी मुल्क के लोग भी दीवाने हैं। शुभांकर मिश्रा के पॉकास्ट में बातचीत के दौरान जब सोनाली से कुछ सवाल पूछे गए थे। इस दौरान उनसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के 'प्रपोज' और 'किडनैप' वाले बयान को लेकर बात की थी।

कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं सोनाली बेंद्रे
बता दें कि सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की एक पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं और उनकी फिल्मों ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के साथ-साथ उनके हौसले को भी फैंस ने जमकर सराहा है। कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'द ब्रेकिंग न्यूज' में वापसी की, जो काफी सफल रही। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर का सोनाली बेंद्रे पर क्रश होने की बात एक्ट्रेस को पता नहीं थी।
अख्तर को लेकर एक्ट्रेस ने कही थी ये बात
अपने एक इंटरव्यू में सोनाली बेंद्रे ने शोएब अख्तर की इस एकतरफा मोहब्बत पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि मुझे नहीं पता कि यह कितना सही है। उस वक्त भी फेक न्यूज होती थी। सोनाली बेंद्रे पॉडकास्ट में शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत करते हुए कई सारी बातों का जिक्र किया। इस दौरान उनसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को लेकर भी सवाल किया गया।
बता दें कि सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की थी। उन्होंने साल 1994 में 'आग' मूवी से डेब्यू किया था। उस वक्त एक्ट्रेस महज 19 साल की ही थी।












Click it and Unblock the Notifications