IPL 2023: कुछ नये नियम और अनोखी चीजें, ये हैं इस आईपीएल के दिलचस्प फैक्ट्स

Interesting facts of IPL 2023: आईपीएल के इस सीजन में कुछ शानदार चीजें देखने को मिली हैं। कुछ नई चीजें भी देखने को मिली।

MS Dhoni IPL 2023

Interesting facts of IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मैच का दिन बारिश के कारण धुलने पर मुकाबला रिजर्व डे तक चला गया। अब रिजर्व डे पर ही मुकाबला खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

गुजरात की टीम ने इस सीजन टेबल टॉप रहते हुए धाकड़ प्रदर्शन किया, चेन्नई भी कम नहीं रही। चेन्नई सुपर किंग्स ने दूसरे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। सोमवार को फाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम चैम्पियन बनेगी, आइये जानते हैं कि इस सीजन के दिलचस्प फैक्ट्स कौन से रहे।

आईपीएल 2023 के दिलचस्प फैक्ट्स

टूर्नामेंट को मिला पुराना स्वरूप

आईपीएल के इस सीजन में सबसे अहम बात यह रही कि टूर्नामेंट वापस पुराने फॉर्मेट में लौट आया। टीमों को अपने घर में खेलने का मौका मिला और फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया। कोरोना वायरस के बाद टीमों को घरेलू मैदानों पर खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा गुवाहाटी और धर्मशाला में भी आईपीएल के दो-दो मैच खेले गए।

लखनऊ पहली बार अपने घर में खेली

लखनऊ सुपर जायंट्स एकमात्र ऐसी आईपीएल टीम थी जो अपने घर पर पहली बार खेल रही थी। लखनऊ का आईपीएल में यह दूसरा साल था। गुजरात टाइटंस भी दूसरी बार खेल रही थी लेकिन पिछले साल गुजरात को अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद में खेलने का मौका मिल गया था। इस तरह लखनऊ घरेलू दर्शकों के सामने खेलती हुई नजर आई।

डीआरएस में हुआ बदलाव

आईपीएल के इस सीजन में डिसीजन रिव्यू सिस्टम में बदलाव देखने को मिला। कई बार टीमों ने वाइड और नो बॉल को लेकर रिव्यू लिया। इसमें मैदानी अंपायर का निर्णय भी कई बार बदलते हुए देखा गया। हालांकि यह नियम महिला प्रीमियर लीग में भी देखने को मिला था लेकिन पुरुष आईपीएल में यह पहली बार हुआ।

इम्पैक्ट प्लयेर का नियम

इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आने से टीमों की मजबूती और ज्यादा बढ़ गई। इससे बीच में गाड़ी बदलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई और मैचों में हाई स्कोर भी देखने को मिलने लगे। कई बार ऐसा देखा गया गेंदबाज के ओवर पूरे होने के बाद बल्लेबाज इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+