Smriti Mandhana Wedding: 'तेरा यार हूं मै', मंधाना की शादी में छाया दोस्ती का रंग, फैंस हुए इमोशनल!
Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। शादी से पहले हुए संगीत समारोह ने पूरी महफिल में चार चांद लगा दिए। इस समारोह में मंधाना की टीममेट्स ने एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इमोशनल गाना 'तेरा यार हूं मैं' पर जोरदार परफॉर्मेंस (Smriti Mandhana Wedding)
संगीत समारोह में सबसे ज़्यादा सुर्खियां टीम इंडिया की खिलाड़ियों के धमाकेदार ग्रुप डांस ने बटोरने का काम किया। जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल जैसी खिलाड़ियों ने एक साथ स्टेज पर आकर 'उई अम्मा' गाने पर ताल से ताल मिलाई। इसके बाद टीम ने एक इमोशनल गाना 'तेरा यार हूं मैं' भी मंधाना को समर्पित किया, जिसे सुनकर भावुक हुईं स्मृति तुरंत दौड़कर अपनी टीममेट्स को गले लगाने पहुंच गईं।

संगीत समारोह में जमकर मनाया गया जश्न
स्मृति मंधाना भी अपनी शादी के समारोहों में जश्न मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। संगीत समारोह में उन्होंने अपने होने वाले पति पलाश मुच्छल के साथ मिलकर स्टेज पर आग लगा दी। यह कपल बॉलीवुड के सुपरहिट गाने 'तेनु ले के मैं जावांगा' पर धमाकेदार डांस किया। इस दौरान सिल्वर ड्रेस में स्मृति और ब्लैक सूट में पलाश बेहद आकर्षक लग रहे थे।
शादी से पहले हुआ क्रिकेट मैच
शादी के जश्न के दौरान इस क्रिकेटिंग कपल ने एक अनोखा इवेंट भी रखा। स्मृति ने अपनी राष्ट्रीय टीम की साथियों जैसे शेफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह, राधा यादव और रिचा घोष के साथ मिलकर 'टीम ब्राइड' की कप्तानी की। वहीं, पलाश ने 'टीम ग्रूम' की कमान संभाली। खिलाड़ियों को 'टीम ब्राइड' और 'टीम ग्रूम' लिखी हुई स्पेशल टी-शर्ट्स दी गईं, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्यों ने भी क्रिकेट एक्शन में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications