स्मृति मंधाना जल्द बनने जा रही हैं दुल्हन, कब और किससे होने वाली है शादी?
Smriti Mandhana Wedding: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक, स्मृति जल्द ही इंदौर के गायक और निर्देशक पलाश मुच्छल से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
यह जानकारी खुद पलाश ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि वे और स्मृति लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और जल्द ही शादी की तारीख तय की जाएगी।

पलाश ने कहा कि जब उनकी बहन गायिका पलक मुच्छल की शादी हुई थी, उसी दौरान स्मृति और पलाश की सगाई भी हुई थी। अब दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्मृति मंधाना इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य हैं और विश्व कप की तैयारी में जुटी हैं। वह इस समय इंदौर में भारत-इंग्लैंड महिला टीम के मुकाबले के लिए मौजूद हैं, जो 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।
वहीं, पलाश मुच्छल अपनी आने वाली फिल्म 'राजू बाजे वाला' की शूटिंग के सिलसिले में इंदौर पहुंचे हुए हैं। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो जल्द ही क्रिकेट और संगीत की यह जोड़ी विवाह के पवित्र बंधन में बंधती नज़र आएगी।
Smriti Mandhana की शादी कब
गौरतलब है कि स्मृति और पलाश लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और यह तो तय था कि शादी भी करेंगे लेकिन बाकी कुछ सामने नहीं आया था। पलाश ने तारीख और वेन्यू अभी तक नहीं बताया है, शायद मुंबई में यह शादी हो सकती है।
Smriti Mandhana की बड़ी उपलब्धि
इंटरनेशनल क्रिकेट में मंधाना ने हाल ही में एक धांसू रवर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एकदिवसीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान 1000 रन बनाने के मामले में वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यह उनके करियर का बड़ा अचीवमेंट है। बतौर ओपनर उन्होंने इस साल धांसू फॉर्म दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications