Smriti Mandhana को BCCI से मिलती है कितनी सैलरी? क्रिकेट ही नहीं, ब्रांड डील से भी होती है मोटी कमाई

Smriti Mandhana salary: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भारतीय महिला टीम को इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना से टीम को खासी उम्मीदें होंगी। महज 16 साल की उम्र में अप्रैल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मंधाना ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और भारत को कई मौकों पर जीत दिलाई है।

बीसीसीआई से मिलती है कितनी सैलरी? (Smriti Mandhana salary)

स्मृति मंधाना बीसीसीआई की ग्रेड-A महिला क्रिकेटर्स में शामिल हैं। इस ग्रेड के तहत उन्हें सालाना 50 लाख रुपये की सैलरी मिलती है। इसके अलावा हर मैच की फीस, बोनस और टूर्नामेंट के इनाम भी उनकी आमदनी में शामिल होते हैं। स्मृति मंधाना भारतीय टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और आने वाले सालों में भी वह टीम के लिए कई मैच विनर पारी खेल सकती हैं।

Smriti Mandhana 1

वीमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं मंधाना

स्मृति मंधाना वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रही हैं। WPL के पहले सीज़न में RCB ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वे टूर्नामेंट की सबसे महंगी महिला खिलाड़ी बन गई थीं। इस लीग से उनकी लोकप्रियता और कमाई दोनों में बड़ा इज़ाफा हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने पहली बार वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया।

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है जबरदस्त कमाई

स्मृति मंधाना आज कई मशहूर ब्रांड्स का चेहरा बन चुकी हैं। Hero, Bata, Boost जैसे बड़े ब्रांड उनके साथ जुड़े हुए हैं। विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से भी उनकी आमदनी करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मृति मंधाना की नेट वर्थ करीब 32 से 34 करोड़ रुपये के बीच है। क्रिकेट, ब्रांड डील्स और अन्य सहयोग से उनकी कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक स्मृति मंधाना ने भारत के लिए 265 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 9199 रन बनाए हैं। इसमें उनके 14 शतक भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+