'खिलाड़ियों को...,' स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान, आठवें नंबर पर आने का बताया कारण
Women's domestic red-ball tournament: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 साल बाद, एक बार फिर महिलाओं के घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की। पुणे में खेले जाने वाले सभी मैच कई युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर हैं।
यह टूर्नामेंट पुणे में 28 मार्च से आयोजित किया गया। जिसमें 29 मार्च शुक्रवार को हुए मैच में बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बल्लेबाजी करते हुए खुद को आठवें नंबर पर उतारा।

ये भी पढ़े,WPL 2024: खिताब जीतकर मंधाना का फैन्स को खास संदेश, कोहली ने दी वीडियो कॉल से बधाई
स्मृति मंधाना ने खुद को आठवें नंबर पर उतारा
युवा खिलाड़ियों को अधिक अनुभव दिलाने के इरादे से भारतीय टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को अपनी टीम वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच 2024 इंटरजोनल मल्टी-डे ट्रॉफी मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए खुद को आठवें नंबर पर उतारा।
अनुजा पाटिल पर किया भरोसा
सेंट्रल जोन की पहली पारी का स्कोर 245 था। जवाब में वेस्ट जोन 25 ओवर में 98/4 पर सिमट गया। लेकिन फिर भी स्मृति ने पतन को रोकने के लिए अपने अनुभव का उपयोग नहीं किया, उन्होंने अनुजा पाटिल पर भरोसा किया, जिन्होंने 122 रनों की अच्छी पारी खेली।
भारतीय टीम की अन्य खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं, लेकिन अर्धशतक बनाने के बाद रिटायर हर्ट हो गईं। नौवां विकेट गिरने के बाद वह पिच पर लौटीं और 69 रन पर आउट होने वाली आखिरी खिलाड़ी रहीं।
स्मृति ने यास्तिका भाटिया, हुमैरा काज़ी, पाटिल और राधा यादव को अपने ऊपर प्रमोट किया और उन्हें कुछ मूल्यवान समय खेल में देने की इजाज़त दी। इस बेहेवियर को खिलाड़ियों ने काफी पसंद किया। अंत में वेस्ट जोन ने 356 रन बनाकर 111 रन की बढ़त हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications