WPL 2024: खिताब जीतकर मंधाना का फैन्स को खास संदेश, कोहली ने दी वीडियो कॉल से बधाई
WPL 2024: महिला वर्ग में ही सही लेकिन अंततः आरसीबी ने 16 सालों के इंतजार के बाद खिताबी जीत दर्ज कर ली। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के फाइनल मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान कप्तान स्मृति मंधाना काफी खुश दिखीं।
मंधाना अपनी भावनाओं के ऊपर नियंत्रण नहीं रख पाईं। मंधाना ने कहा कि फीलिंग्स अब भी अंदर है और मैं खुद को अभिव्यक्त नहीं कर पा रही हूँ। मुझे इस ग्रुप पर गर्व है। बेंगलुरु में हम अच्छा खेले लेकिन दिल्ली में आकर दो बार हार हुई। हमने यही बात की थी कि सही समय पर क्या करना है।

मंधाना ने कहा कि टूर्नामेंट पीक पर आता है और यही पिछले साल हमने सीखा था। हमने यह भी सीखा था कि हमसे क्या गलतियाँ हुईं और क्या सही किया। मंधाना ने आरसीबी के फैन बेस को सबसे लॉयल बताया। उन्होंने कहा कि एक वाक्य हर बार कहा जाता है कि 'ई साला कप नामदे।' अब यह हो गया है और 'ई साला कप नामदू।' मंधाना का कहना था कि इस साल कप हमारा हो चुका है।
गौरतलब है कि आरसीबी की पुरुष टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली कभी ट्रॉफी नहीं जीते लेकिन उन्होंने टीम को बधाई दी। कप्तान मंधाना के साथ कोहली ने वीडियो कॉल से बात की और वह काफी खुश दिख रहे थे। मंधाना भी खुश थी और फैन्स ने जीत का जमकर जश्न मनाया।
फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स 113 रन बनाकर ऑल आउट होगई। इसके बाद आरसीबी को लक्ष्य हासिल करते हुए चम्पियन बनना था। आरसीबी ने तीन गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट पर 115 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और ख़िताब जीत लिया।
आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस को पराजित कर दिया था। इसके बाद लग रहा था कि इस बार आरसीबी धमाका करेगी और कुछ ऐसा ही देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications