WPL 2024: ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप तक, ये है महिला प्रीमियर लीग में अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट
WPL 2024 Award Winners: आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में खेलते हुए आरसीबी ने पहला खिताब हासिल कर लिया। जो काम पुरुष टीम नहीं पर पाई, वह महिला टीम ने कर दिखाया।
आरसीबी को फाइनल मैच में जीतने के बाद बड़ी राशि इनाम के तौर पर मिली है। 6 करोड़ रुपये की धन राशि आरसीबी को मिली है। दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि दी गई है। कप्तान स्मृति मंधाना और आरसीबी के फैन्स ने काफी ख़ुशी जताई।

आरसीबी की खिताबी जीत के अलावा टूर्नामेंट में कुछ कैटगरी में उम्दा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को इनामी राशि भी प्रदान की गई। इनमें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप काफी अहम मानी जा सकती है। आपको भी जानना चाहिए कि किन श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए।
महिला प्रीमियर लीग अवॉर्ड लिस्ट (WPL 2024 Full Award List)
ऑरेंज कैप- एलिस पेरी, 347 रन
पर्पल कैप- श्रेयांका पाटिल, 13 विकेट
इमर्जिंग प्लेयर- श्रेयांका पाटिल
प्लेयर ऑफ़ द मैच- सोफी मोलिनेक्स
प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट- दीप्ति शर्मा
टूर्नामेंट का बेस्ट कैच- सजना सजीवन
सुपर स्ट्राइकर- जॉर्जिया वॉरहैम
सबसे ज्यादा छक्के- शेफाली वर्मा, 20 सिक्स
सीजन का उच्चतम स्कोर- हरमनप्रीत कौर, 95* रन
गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में यह दूसरा ही सीजन था और आरसीबी ने चैम्पियन बनकर उस सूखे को समाप्त कर दिया, जो सालों से पुरुष टीम में चला आ रहा है। पुरुष टीम को अब भी एक खिताबी जीत का इन्तजार है। इस सीजन भी आरसीबी की पुरुष टीम पर आईपीएल में नजरें रहेंगी।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्मृति मंधाना की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की 113 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद आरसीबी के लिए मामला आसान था। आरसीबी ने 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications