The Hundred: स्मृति मंधाना ने द हंड्रेड में रचा इतिहास, 500 रन के क्लब में पहुंचने वाली पहली महिला खिलाड़ी
The Hundred: भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में चले फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट द हंड्रेड में इतिहास रचने का काम किया है। वे ऐसी पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 500 रन किए हैं।
27 साल की मंधाना टूर्नामेंट में साउदर्न ब्रेव टीम की ओर से खेलती हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन के दूसरे ही मुकाबले में ये उपलब्धि हासिल कर ली।

मंधाना लगातार तीसरे सीजन में इस टीम की ओर से खेल रही हैं, और वे अब तक 17 मैचों में 503 रन बना चुकी हैं। इस सीजन में ही उनके नाम दो लगातार अर्धशतक हैं, वे फिलहाल 78 गेंदों पर 125 रन बना चुकी हैं।
इसके अलावा, मंधाना ऐसी पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं जिन्होंने द हंड्रेड में लगातार पांच अर्धशतक अपने नाम किए। भारत की एक अन्य खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज के नाम चार अर्धशतक हैं। कुल मिलाकर भारत की खिलाड़ियों का इस प्रतियोगिता में जलवा देखने लायक है।
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: मैक्ग्रा, मोर्गन की भविष्यवाणी, कौन जितेगा वर्ल्ड कप?
भारतीय पुरुष खिलाड़ी द हंड्रेड में नहीं खेलते हैं। लेकिन महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। हालांकि मंधाना की बढ़िया पारी के बावजूद उनकी टीम ब्रेव मैच नहीं जीत पाई और वे फायर के हाथों तीन रनों से हार गए। मंधाना ने इस मैच में 42 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली।
बता दें, द हंड्रेड 100 गेंदों का टूर्नामेंट हैं, जहां ओवर की जगह गेंद काउंट होती है। 5 गेंदों के बाद बॉलर बदल जाते हैं। एक बॉलर अधिकतम 20 गेंद ही फेंक सकता है। कुल मिलाकर टी20 जैसा दिखने के बाद बावजूद यह उससे बहुत अलग है।
टूर्नामेंट की सबसे बड़ी खासियत पुरुष और महिला टीमों के मैच साथ-साथ होना है। ये दोनों ही 8-8 टीमों के ग्रुप में खेलते हैं। ग्रुप स्टेज के बाद प्लेऑफ चरण आता है।












Click it and Unblock the Notifications