World Cup 2023: मैक्ग्रा, मोर्गन की भविष्यवाणी, कौन जितेगा वर्ल्ड कप?
ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 दो महीने बाद पहली बार पूरी तरह से भारतीय सरजमीं पर होने जा रहा है। वनडे क्रिकेट की इस महाप्रतियोगिता के लिए क्रिकेट एक्सपर्ट ने अपनी-अपनी बातें करनी शुरू कर दी हैं।
शुरुआती नजर भारत-पाकिस्तान के हाइप्रोफाइल मुकाबले पर है, जो अब 14 अक्टूबर को हो सकता है। भारत ने 1983 और 2011 में यह प्रतियोगिता जीती है, लेकिन वे 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी लीजेंड ग्लेन मैक्ग्रा को लगता है कि भारत मेजबान होने के नाते अपनी घरेलू परिस्थितियों को समझता है और वह कप उठाने के दावेदारों में एक रहेगा। मैक्ग्रा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,
"मैं अपनी चार पसंदीदा टीमों में ऑस्ट्रेलिया को भी गिन रहा हूं। भारत भी एक है, क्योंकि वे अपने जमीन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड बढ़िया क्रिकेट खेल रहा है और पाकिस्तान की टीम भी ठीक है। तो ये चार मेरे बेस्ट हैं।"
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेटरों को नए कॉन्ट्रैक्ट में मिलेगा जबरदस्त इंक्रीमेंट, जानिए कितनी होगी अब बाबर आजम की कमाई
कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता इयोन मोर्गन ने की है, जिनके मुताबिक इंग्लैंड और भारत वर्ल्ड कप के बहुत करीब हैं, जिनके पीछे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया हैं।
वर्ल्ड कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को होने जा रहा है, जहां पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। हालांकि नवरात्र के त्योहार के चलते कुछ मैचों के शेड्यूल में अभी बदलाव संभव है, जिसमें भारत-पाकिस्तान का मैच भी शामिल है।
दिलचस्प बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसी एक बार भी वर्ल्ड कप ना जीतने वाली टीमों पर किसी ने दांव नहीं लगाया है। भारत के लिए यह 2011 को दोहराने का सुनहरा मौका भी है, जहां वे घरेलू हालातों को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications